ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220819 WA0213 पूर्व प्रधान जेठाराम डूडी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। नोखा के पूर्व प्रधान एवं पूर्व उप जिला प्रमुख श्री जेठाराम डूडी की 28वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को जाट धर्मशाला में श्रद्धाजलि सभा आयोजित हुई। इस अवसर पर श्री ब्रह्म गायत्री सेवा आश्रम के अधिष्ठाता श्री रामेश्वरानन्द महाराज और श्री रामपाल महाराज ने प्रभुनाम स्मरण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।इसके पश्चात राजस्थान एग्रो इंडस्ट्रीज डवलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष रामेश्वर डूडी एवं ऊर्जा मंत्री भंवरसिंह भाटी ने श्री जेठाराम डूडी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनकी प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित किए। भाटी ने कहा कि श्री जेठाराम डूडी सदैव सिद्धांतों की राजनीति के पैरोकार रहे। उन्होंने सदैव ग्रामीणों के हित की आवाज उठाई। युवा जनप्रतिनिधियों को श्री जेठाराम डूडी के आदर्शों को समझना और इनका अनुसरण करना चाहिए।
श्रद्धांजलि सभा में डॉ. भीमराव अम्बडेकर फाउडेरेशन के महानिदेशक मदनगोपाल मेघवाल, जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल, पूर्व जिला प्रमुख सुशीला सीवर, भेलू सरपंच धमाराम माकड, सीथंल के गणेशदान बीठू, पूर्व उप जिला प्रमुख प्रेमसुख सारण, उरमूल डेयरी चैयरमैन नोपाराम जाखड, बिशनाराम सियाग, सुन्दर बैरड, पंचायत समिति सदस्य हजारीराम गेदर, पूर्व सरपंच कानाराम कूकणा, पार्षद सीतादान चारण देशनोक, पार्षद आनन्द सिंह सोढा, पूर्व सरपंच लक्ष्मणसिंह, खारा सरपंच भैरुसिंह सिसोदिया, रमजान रंगरेज, पूर्व उप प्रधान पृथ्वीराज कूकणा, किशनाराम गोदारा सहित अनेक लोगों ने श्री जेठाराम डूडी को श्रद्धांजलि अर्पित की।


Share This News