ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20220810 WA0345 कार्मिकों को बी.एल.ओ. कार्य से मुक्त रखा जाए **आजादी की गौरव यात्रा के दूसरे दिन भी कांग्रेसजन ने लगाए नारे Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। शिक्षा निदेशालय माध्यमिक व* *प्रारम्भिक कार्यालय के कार्मिकों को बी.एल.ओ. कार्य से मुक्त रखने के लिए शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान बीकानेर द्वारा बुधवार को शिक्षा मंत्री राजस्थान सरकार  बीडी कल्ला को मेल द्वारा ज्ञापन दिया गया है। इसमे शिक्षा निदेशालय माध्यमिक व प्रारम्भिक कार्यालय राज्य स्तरीय कार्यालय होने से पूरे राजस्थान से सूचनाऐं समय पर एक्जाई कर राज्य सरकार को प्रेषित करनी होती है एवं राज्य सरकार द्वारा समय – समय पर दिये गये निर्देश / घोषणा की राज्य में क्रियान्विति करने की जिम्मेदारी भी इस कार्यालय पर है । साथ ही निदेशालय कार्मिकों को अनुभाग के कार्यों को निश्चित समय पर सम्पादित करने हेतु कार्यालय समय के पश्चात एवं अवकाश के दिन भी अनेकों बार कार्य करवाया जाता है । बी.एल.ओ. कार्य में लगने से इस कार्यालय के कार्य पर प्रभाव पड़ेगा जिसके कारणवश कार्मिक मानसिक तनाव की स्थिति में रहता है । कार्मिक के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष गिरजा शंकर आचार्य ।

आजादी की गौरव यात्रा के दूसरे दिन भी कांग्रेसजन ने लगाए नारे

Thar पोस्ट, बीकानेर। आजादी के 75 वे साल में बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने आजादी की गौरव यात्रा के तहत रानी बाजार चौराहे से रेलवे स्टेशन गंगाशहर रोड की गलियों से होते हुए गोगागेट सर्किल वहा से जैन स्कूल के आगे से होते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता स्वर्गीय रामरतन कोचर सर्किल तक यात्रा निकाली । वहा पहुंचकर कांग्रेसजनों ने कोचर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा की जिन व्यक्तियों या संगठनों का आजादी के आंदोलन में कोई योगदान नहीं जिनके अग्रज अंग्रेजी हुकूमत के लिए मुखबरी करते थे वे भारतीय तिरंगे के सम्मान को कैसे जान सकते है सिर्फ दिखावा ही उनकी मानसिकता है हर घर तिरंगा अभियान चलाकर वे अपनी नाकामी छिपाने का प्रयास कर रहे है लेकिन कांग्रेस इनके गलत इरादो को कामयाब नही होने देगी

राज्य मंत्री श्री मदनगोपाल मेघवाल ने कहा की भारतीय स्वतंत्रता संग्राम जिन वीरों की शहादत पर लिखा गया जिन वीर पुरषों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया ऐसे स्वतंत्रता सेनानियों में एक भी व्यक्ति संघी या भाजपा का नही है इनको केवल दिखावा करना आता है आज भारतीय इतिहास में आजादी की लड़ाई लड़ने वाले वीर पुरषों में कांग्रेस की लंबी फेहरिस्त है आज आजादी के 75 वे वर्ष में नई पीढ़ियों को इनका इतिहास बताने की आवश्यकता है

प्रवक्ता नितिन वत्सस ने बताया की आज आजादी की गौरव यात्रा में पदयात्रा करने वालो में पार्षद सुशील सुथार,पार्षद अभिषेक गहलोत पार्षद मनोज किराडू, ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर, अभिषेक पंवार, विकास मांकड़ महासचिव सुभाष स्वामी, ललित तेजस्वी, रवि पुरोहित, रवि पारिक,पूर्व पार्षद गजानंद शर्मा, सचिव पाबूराम नायक,सोहन राव, विकास तंवर, इकबाल मलवान, एजाज पठान, शिव गहलोत,महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव उमा सुथार, आशा देवी स्वामी संतोष प्रजापत, देहातमहिला जिलाध्यक्ष राजकुमारी व्यास,अर्चना नागल, मुमताज शेख,दीपक कछावा,लकी गहलोत, नजाकत अली,विष्णु सांखला,मनोज व्यास सोनू बारसा भगवती सेन, नारेबाजी करते हुए चल रहे थे
जिसमे देश का झंडा तिरंगा नही चाहिए दो रंगा, भारत माता की जय जय जय, वंदे मातरम, जैसे नारे प्रमुख थेइस अवसर पर हंसराज विश्नोई, बलराम नायक,यश पारिक, दिनेश खत्री, सहित कांग्रेसजन मौजूद रहे।


Share This News