ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20220806 184014 मैजेस्टिक एक्सपो एग्जीबिशन का आगाज Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

महिला स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दो दिवसीय मैजेस्टिक एक्सपो एग्जीबिशन का शुभारंभ रानीबाजार स्थित ऋ षभ गार्डन के हॉल में हुआ। जिसका उद्घाटन पार्षद सुमन छाजेड़,समाजसेविका मंजू नौलखा,सुशीला नाहटा व कविता सुराणा ने किया। इस मौके पर अतिथियों ने कहा कि यह प्रदर्शनी महिलाओं को स्वावलंबी बनाने में कारगार साबित होगी। उन्होंने कहा कि इससे जिस तरह महिलाओं ने घरेलू उत्पाद के जरिये जो स्वरोजगार शुरू किया है,उससे निश्चित रूप से महिलाएं आत्मनिर्भर समाज को एक संदेश देगी। एग्जीबिशन की आयोजक राखी चौरडिया ने बताया कि एक्स्पो में क्लॉथिंग एसेसरीज ज्वेलरी होम डेकोर फूड आइटम हैंडीक्राफ्ट की लगभग 74 स्टॉल लगाई गई है। इसमें बीकानेर के साथ-साथ अहमदाबाद,जयपुर,जोधपुर,चंडीगढ़,दिल्ली के दुकान संचालक आमजन को वाजिब दाम पर उत्पाद उपलब्ध करवा रही है। प्रदर्शनी के पहले ही दिन ग्राहकों में उत्साह चरम पर रहा। आयोजक राखी ने बताया कि दो दिवसीय फैशन और लाइफ स्टाइल वाले इस एक्सपो में डिटेरजेन्ट पाऊडर से सिलवर ज्वैलरी तक के सभी प्रकार के उत्पाद विक्रय के लिये उपलब्ध है। जिसमें साड़ी,ज्वैलरी,फूड आइटम,मोदी केयर,होम डेकोर,हैडिक्राफ्ट,फुटवियर सहित अनेक प्रकार की स्टॉल्स लगाई जा रही है। जो रियायती दरों पर अपने सामान का विक्रय कर रहे है। चोरडिया ने बताया कि इस बार बीएसएफ एरिया में भी स्टॉल लगाने का विचार है।


Share This News