ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
police बीकानेर में फिर हुई फायरिंग, इलाके में सनसनी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के नयाशहर थाना इलाके के जस्सूसर गेट में फिर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। देर रात यहां सनसनी फैल गई। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर छानबीन शुरू की है। अभी तक पुलिस इस बात की पुष्टि नहीं कर रही है कि यह फायरिंग किस पर हुई है और किस ने की है। किन्तु फायरिंग की सूचना के बाद पहले मौके पर थानाधिकारी गोविन्द सिंह चारण,एएसआई वेदपाल सहित पुलिसकर्मी ने घटना स्थल पर पहुंचकर कारतूस की तलाश करने के प्रयास के साथ आसपास की दुकानों पर बैठे लोगों से पूछताछ भी की। बाद में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार व बीछवाल थानाधिकारी महेन्द्र दत्त शर्मा भी पहुंचे और उन्होंने मौका स्थल देखा। बताया जा रहा है कि जस्सूसर गेट के बाहर स्थित भैरूजी मंदिर के पास दो तीन युवक कार में सवार होकर आएं और एक युवक के साथ मारपीट कर उस पर फायर कर फरार हो गये। जानकारी के अनुसार रूपयों के लेनदेन को लेकर यह फायरिंग होना सामने आ रहा है।

आमजन है परेशान
यहां उपस्थित लोगों ने मीडियाकर्मियों को बताया कि देर रात तक यहां खुली दुकानों की वजह से आएं दिन झगड़े और मारपीट जैसी घटनाएं होती है। जिसकी वजह से आसपास रहने वाले लोगों का रहना दुश्वार हो गया है। ऐसी भी जानकारी मिली है कि ईद गिर्द दुकानों पर नशे का करोबार होता है।


Share This News