ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20220804 WA0170 हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। नारी शक्ति वूमैन एम्पावर की बीकानेर टीम की तरफ से हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया गया।। जिसमे भगवान शिव और माँ पार्वती की आराधना के साथ तीज के गीतों का महिलाओं द्वारा आनन्द लिया। सांस्कृतिक प्रभारी संजू खत्री व शशिकांता ने बताया कि लहरिये ओर बंधेज के परिधानों में सोलह श्रृंगार के साथ अखण्ड सुहाग की कामना की गई। उपस्थित महिलाओं ने राजस्थानी व फिल्मी धुनों पर जमकर नृत्य किया। इस दौरान अनेक मनोरंजक खेल भी खेले गये। वहीं सावन क्विन की प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें मंजूू भाटी को सावन क्विन के खिताब से नवाजा गया। जिसमें सांस्कृतिक प्रभारी संजू खत्री एवं शशिकांता खत्री ने मनभावन परिधानों में सजी महिलाओं को विभिन्न मनोरंजक खेल खिलाए। साथ ही सावन क्वीन की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता की निर्णायक मधु खत्री ओर सचिव मन्जूषा भास्कर रही। महिलाओं ने अपने विचार रखते हुए कहा कि हमारी संस्कृति में तीज उत्सव का बहुत बड़ा महत्व है। तीज का त्योहार हमारे सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक मूल्यों को प्रदर्शित करता है, वहीं दूसरी ओर इस त्योहार के माध्यम से अतीत के दर्शन भी होते हैं।


Share This News