ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20220802 095342 2 पीबीएम की मोर्चरी के आगे हंगामा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। 33 केवी की अंडरग्राउंड लाइन को पानी की पाइप लाइन समझकर तोड़ने का प्रयास कर रहा मजदूर करंट की चपेट में ऐसा आया कि 15 दिन तक संघर्ष करके भी जीवन हार गया। 18 जुलाई को नोखा के कानपुरा बस्ती में ये मजदूर चपेट में आया था लेकिन मंगलवार सुबह उसने पीबीएम अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसके बाद से परिजनों में बिजली विभाग के खिलाफ जमकर आक्रोश है। नोखा से बड़ी संख्या में लोग बीकानेर के पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी पहुँचे।

बीकानेर नोखा के कानपुरा में कानपुरा बस्ती में एक मजदूर पुखराज भार्गव (30) काम कर रहा था। इस दौरान उसने बिजली की अंडरग्राउंड लाइन को पानी की पाइप लाइन समझकर उस पर गैंची चला दी। वो तुरंत करंट की चपेट में आ गया। 33 केवी का भारी करंट उसे अपनी चपेट में ले गया। काफी देर झुलसने के बाद उसे बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब पंद्रह दिन तक संघर्ष करने के बाद मंगलवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। यहां वार्ड संख्या पांच में रहने वाले पुखराज को बिल्कुल अंदेशा नहीं था कि जमीन के अंदर भी कोई बिजली की लाइन हो सकती है। ऐसा कोई संकेत भी आसपास नहीं था कि वो समझ पाता कि यहां करंट है। मंगलवार सुबह मौत होने पर क्षेत्र के लोगों का गुस्सा बढ़ गया। बड़ी संख्या में नोखा से पुखराज के रिश्तेदार व मित्र बीकानेर पहुंचे और मोर्चरी के आगे जुट रोष जताने लगे। मृतक के रिश्तेदार मुआवजे की मांग को लेकर अड़ गये। जिसके बाद अधिकारियों ने काफी समझाईश भी की।

छह की जगह तीन फीट लाइन

आरोप है कि नोखा में अंडरग्राउंड बिजली की हाई वोल्टेज लाइन डालने के नियमों की खुले आम धज्जियां उड़ाई गई है। जमीन में केबल डालने के लिए छह फीट गहरे गड्‌डे के स्थान पर तीन फीट गहरा गड्‌डा ही खोदा गया। कई बार स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को शिकायत भी की लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। जमीन से महज तीन फीट गहरी 33 केवी लाइन कभी भी हादसे का कारण बन सकती थी और बन भी गई।


Share This News