ताजा खबरे
डिप्टी मेयर पंकज गहलोत का पूर्व यूआईटी चैयरमेन रांका के कार्यालय में हुआ स्वागत, बोले- कार्यकर्ता की हुई जीतजिंदगी एक सफर है सुहाना… स्वरांजलि कार्यक्रमपंचायत आम चुनाव : कार्मिकों का डेटा 25 सितंबर तक ई.एम.एस. पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देशकोडमदेसर भैरवजी का मुख्य मेला 23 से *****उदयरामसर दादाबाड़ी में मेला 26 कोपंचायत आम चुनाव: प्रधान, जिला परिषद तथा पंचायत समिति सदस्यों के आरक्षण के लिए लॉटरी बुधवार कोबीजेपी : उपमहापौर बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्नउपमहापौर बने बीजेपी के पंकज गहलोतउपमहापौर चुनाव : कांग्रेस से बानो प्रत्याशी, अन्य ने पर्चा उठायाउप महापौर कौन ? निगम में गहमागहमीराजस्थान : 301 नगरीय निकायों में 197 शीर्ष पद भाजपा के खाते में, 7 में से 6 महापौर भाजपा के बने
IMG 20220731 WA0211 मुरली इलेवन ने श्री पीपा क्षत्रिय समाज टी-20 क्रिकेट प्रीमियर लीग का खिताब जीता Rajasthan News Portal खेल
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर।श्री पीपा क्षत्रिय समाज टी-20 क्रिकेट प्रीमियर लीग का फाइनल मैच नारायण क्लब व मुरली 11 के बीच सादुल क्लब मैदान में हुआ । जिसमें नारायण क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया ।
अध्यक्ष मनोज सोलंकी ने बताया कि मुरली इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार 168 रन बनाए जिसमें धीरेंद्र ने 77 रन , कपिल ने 24 रन , एवम रोहित परिहार ने 27 रनों का योगदान दिया।
नारायण क्लब ने बहुत ही शानदार शुरुआत की लेकिन उनकी टीम लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई और 9 रन से मैच हार गई ।
उपाध्यक्ष निर्मल दैया ने बताया,नारायण क्लब के प्रेम दैया ने हैट्रिक ली। मैन ऑफ द सीरीज का खिताब मुरली इलेवन के धीरेन्द्र को दिया गया ।बेस्ट बैट्समैन का खिताब भी मुरली इलेवन के धीरेंद्र को दिया गया ।बेस्ट बॉलर का अवार्ड मुरली इलेवन के रोहित परिहार को दिया गया ।
आयोजन सचिव मूलचंद कच्छावा ने बताया कि,”पुरस्कार वितरण समारोह” में श्री पीपा क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष सीताराम कच्छावा ,पीपा जयंती समारोह समिति के अध्यक्ष किशोर कुमार सोलंकी, अखिल भारतीय पीपा क्षत्रिय महासभा बीकानेर जिला इकाई अध्यक्ष रामचंद्र टाक, समाजसेवी लक्ष्मण सोलंकी, मुरली मनोहर पवार, अजय पवार ,पूनम चंद सोलंकी, संजीव टाक,किसन लाल सोलंकी , एस.राज कच्छावा ,कमल सोलंकी, गणपत लाल,राहुल कच्छावा, दिनेश दैया, ओम प्रकाश दैया ,गणेश लाल सोलंकी आदि समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने विजेता टीम को तथा उपविजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी दी तथा दोनों टीमों के खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किए।कार्यक्रम का संचालन मुकेश दैया द्वारा किया गया।


Share This News