ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20220726 123123 बीकानेर के नयाशहर इलाके में लूट Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। जिले के नयाशहर थाना क्षेत्र में एक कावड़ीये के साथ लूट का मामला सामने आया है।नत्थूसर बास निवासी मूलचंद सांखला कोलायत से बीकानेर कावड़ यात्रा में कावड़ लेकर आया, कावड़ का जल सोमवार को सुबह पास के शिव मंदिर में अर्पण करना था, इसलिए वह सुबह के इंतजार में वो रविवार रात को करीब 3 बजे नत्थूसर बास कुवें के पास पीपल के गट्टे पर आराम करने लगा। उस समय मूलचंद की थकावट की वजह से नींद आ गयी, तो करीब 4 बजे के आसपास 2 युवक मोटरसाइकिल पर आये और सो रहे मूलचन्द की जेब से मोबाइल निकाल कर तुरंत वहाँ से भाग गए, थोड़ी देर बाद जब मूलचंद की आंख खुली तो उसने मोबाइल अपनी जेब में नहीं पाया। फिर आसपास पता किया मोबाइल नहीं मिला उसके बाद में वहां पर लगे CCTV कैमरे में देखा तो दो युवक मूलचंद के पास आकर मोबाइल लेकर भाग रहे हैं। मूलचंद सांखला ने बताया कि मोबाइल के कवर के पीछे उसके ₹2000 भी थे। कैमरे में दोनों युवकों के चेहरे ढके हुए थे। बीकानेर में आए दिन हो रही ऐसी घटनाओं से पता चलता है कि पुलिस का खौफ अब इन बदमाशों में नहीं रहा है। बीकानेर जैसे शांत शहर में आए दिन ऐसी घटनाएं चोरियां लूट हो रही है।


Share This News