ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20220725 171607 शिक्षा मंत्री डॉ कल्ला ने पुष्करणा दिवस समारोह के पोस्टर का लोकार्पण किया Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। राजस्थान पुष्टिकर यूथ विंग की ओर से 9 व 10 अगस्त को आयोजित दो दिवसीय पुष्करणा दिवस समारोह के पोस्टर का लोकार्पण शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला ने रंगोलाई महादेव मंदिर में किया। इस मौके पर डॉ कल्ला ने कहा कि समाज की प्रतिभाओं को सम्मान देने तथा बुजुर्गों के सम्मान के इस अनूठे आयोजन से अन्य समाजों के लिये एक संदेश जाता है। उन्होंने सम्मानित होने वाली सभी प्रतिभाओं को अग्रिम बधाई देते हुए उनके उत्तरोतर प्रगति की कामना की। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बी जी बिस्सा ने डॉ कल्ला को बताया कि 9 अगस्त को हरि हेरिटेज में प्रतिभाओं व बुजुर्गों के सम्मान के अलावा दस अगस्त को मां उष्टवाहिनी का पूजन व महाआरती की जाएगी। इस दौरान महामंत्री सुभाष जोशी,दिनेश चूरा,मनमोहन पुरोहित,एड अजय व्यास,केशव प्रसाद बिस्सा,जितेन्द्र आचार्य,राकेश बिस्सा,अनिल जोशी,हिमांशु व्यास,सुमित जोशी सहित अनेक सजातिय लोग मौजूद रहे।


Share This News