ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20220725 102544 बीकानेर में यूआईटी के मुंशी को किया निलंबित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। प्रशासन शहरों के संग अभियान के कार्यों में लापरवाही बरतने पर नगर विकास न्यास के मुंशी हनुमान सिंह को निलंबित किया गया है।
नगर विकास न्यास सचिव यशपाल आहूजा ने बताया कि न्यास द्वारा 26 मई को आदेश जारी करते हुए हनुमान सिंह की ड्यूटी कच्ची बस्ती नियमन से न्यास के जयनारायण व्यास नगर योजना के सेक्टर आठ स्थित सामुदायिक भवन में लगाई गई थी। इसी श्रृंखला में 14 जून को कच्ची बस्ती नियमन का समूचा चार्ज कनिष्ठ लिपिक शकील अहमद को देने के लिए आदेश जारी किए गए, लेकिन हनुमान सिंह द्वारा कच्ची बस्ती नियमम संबंधी पत्रावलियां शकील अहमद को सुपुर्द नहीं की गई। इससे प्रशासन शहरों के संग अभियान के दूसरे चरण में चल रहे शिविरों में संबंधित पत्रावलियों का कार्य सम्पादन नहीं किया जा रहा है।
आहूजा ने बताया कि राजकीय कार्य के प्रति घोर उदासीनता और लापरवाही बरतने तथा उच्च अधिकारियों के आदेशों की पालना नहीं करने के कारण हनुमान सिंह को राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1958 के नियम 13 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। हनुमान सिंह प्रत्येक कार्य दिवस में कार्यालय में उपस्थित देंगे और इन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ता देय होगा।


Share This News