ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20220724 110907 कोरोना : मंकीपॉक्स ग्लोबल पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित-WHO Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। कोरोना से विश्व अभी तक उबर नही पाया है। इस बीच वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन  WHO ने मंकीपॉक्स को ग्लोबल पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है। मीडिया को जानकारी देते हुए डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस ने बताया कि यह वैश्विक स्तर पर पैर पसार रहा है। यूरोपीय देशों को इसका सबसे ज्यादा खतरा है।दुनियाभर में मंकीपॉक्स ने तेजी से पैर पसारना शुरू कर दिया है। अभी तक 68 देशों को यह अपनी गिरफ्त में ले चुका है। भारत में भी केरल में मंकीपॉक्स ने दस्तक दे दी है। यह बीमारी कहीं आगे तेजी से न बढ़ती जाए, इस खतरे को भांपते हुए डब्ल्यूएचओ यानी वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने मंकीपॉक्स को ग्लोबल पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दिया है। डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस ने बताया कि यह वैश्विक स्तर पर पैर पसार रहा है। यूरोपीय देशों को इसका सबसे ज्यादा खतरा है।

पिछले माह मंकीपॉक्स 47 देशों में फैला था। इन देशों में 3040 केस थे, लेकिन अब यह 68 देशों में फैल चुका है। इसका प्रकोप पांच देशों में सबसे ज्यादा है। सबसे ज्यादा चपेट में स्पेन के लोग हैं। यहां मंकीपॉक्स के 3125 मामले आए हैं। इसके बाद अमेरिका में 2890 लोग इसकी चपेट में हैं। फिर जर्मनी में 2268, ब्रिटेन में 2208 और फ्रांस में 1567 मामले अब तक दर्ज किए जा चुके हैं।

डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस ने बताया कि अभी तक मंकीपॉक्स के 16 हजार से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। वायरस के दशकों तक अफ्रीकी महाद्वीप तक सीमित रहने के बाद मई से यह उन देशों में भी पैर पसारने लगा है जहां इसका नामोनिशान नहीं था। उऩ्होंने कहा कि इसका ट्रांसमिशन नए.नए तरीकों के जरिए हो रहा है। जिसके बारे में हमे बहुत कम जानकारी है। इसी को ध्यान में रहते हुए संगठन ने मंकीपॉक्स को पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित करने का फैसला किया है।

केरल में फिर आया केस

भारत में केरल में मंकीपॉक्स का तीसरा मामला सामने आया है। जुलाई की शुरुआत में संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई से 35 वर्षीय युवक वापस लौटा था। इस युवक में मंकीपॉक्स के संक्रमण की पुष्टि हुई है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने बताया कि मलप्पुरम का रहने वाला युवक छह जुलाई को अपने गृह राज्य लौटा था। उसका तिरुवनंतपुरम के मंजेरी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। जॉर्ज के मुताबिकए युवक की हालत स्थिर है। उन्होंने बताया कि संक्रमित के संपर्क में रहे लोगों पर करीबी नजर रखी जा रही है।


Share This News