IMG 20220723 214048 बीकानेर में करोड़ों रुपये के नकली नोट बरामद, मचा हड़कंप Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर में करोड़ों रुपये के नकली नोट मिलने के बाद हड़कम्प मच गया है। संभाग के आईजी ओमप्रकाश  मय टीम ने बीकानेर में नकली नोट बनाने वाले गैंग को दबोचा है। मिली जानकारी के अनुसार पांच बदमाशों सहित करोड़ों रूपए के नकली नोट बरामद किए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक आईजी मय स्पेशल टीम ने पहले नोखा के सुरसुरा में रेड कर चंपालाल उर्फ नवीन नाम के शख्स को दबोचा। उससे बड़ी मात्रा में नकली करेंसी बरामद की। नोखा में ही एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इन दोनों से पूछताछ के आधार पर जिले के तीन अलग अलग थाना क्षेत्रों में रेड करते हुए तीन व्यक्तियों को दबोचा। आईजी ओमप्रकाश ने बताया कि अभी छापेमारी जारी है। गैंग के कुछ और सदस्य अभी हाथ लग सकते हैं।सूत्रों की माने तो प्रिंटिंग मशीन के इस्तेमाल से नकली नोट बनाए जा रहे थे।

यह पूरी कार्रवाई आईजी ओमप्रकाश के ऑफिस को मिले इनपुट के आधार पर आईजी ऑफिस की टीम ने की है। छापेमारी में स्वयं आईजी भी शामिल हुए। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि इनमे कितने नोट बाजार में है। पूरे मामले की गहराई से पड़ताल की जा रही है।


Share This News