ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
4 student photo 768x276 1 सिंथेसिस संस्थान के विद्यार्थियों ने फहराया परचम Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट , न्यूज। सिंथेसिस संस्थान के अकादमिक निदेशक  डॉ श्वेत गोस्वामी  ने बताया कि इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने 12वीं विज्ञान वर्ग की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। मैथ्स के विधार्थी स्नेह राठी ने 96.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इन्होंने फिजिक्स और कैमिस्ट्री में शत् प्रतिशत अंक प्राप्त करने के अलावा जेईई के जून एटैम्पट में 99.31 से अधिक पर्सेन्टाइल अर्जित किये हैं। इन्होंने ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, सिंथेसिस के गुरूजनों और ईश्वर को दिया। इनके पिता ओमप्रकाश व्यवसायी व माता इंद्रा देवी गृहणी है।इसी प्रकार बायोलॉजी के विधार्थी अनम सुथार ने 95.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं। इसके अलावा इनके नीट में अपेक्षित अंक 630 है। इनके पिता जेठमल सुथार बोटनी के वरिष्ठ व्याख्याता और माता अमिता सिंथेसिस में मैनेजमेंट का कार्य करती है।अन्य उच्च रैंक प्राप्त करने वालों में कशिश मारू 95.60, देवकिशोर व्यास 95.20, हर्षवर्द्धन मीणा 94.00, गौरी सोनी 93.60, दिव्या राज शर्मा 93.40, हर्षप्रीत कौर 91.80, स्नेहा चौधरी 91.80, मुस्कान जांगिड 90.20 प्रतिशत् अंक प्राप्त किये हैं। इसके अलावा संस्थान के 15 विद्यार्थियों ने 88 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। सभी बच्चों के घर और सिंथेसिस में खुशी का माहौल है। इनमें से अनेक विधार्थियों ने नीट और जेईई की परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया है। सभी विधार्थियों का मानना है कि ऐसा रिजल्ट सिंथेसिस सिस्टम के कारण संभव हो पाया है चूंकि यहाँ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ बोर्ड पैटर्न पर भी समान रूप से ध्यान दिया जाता है तथा अंग्रेजी जैसे अनिवार्य विषय की क्लाश भी लगती है।


Share This News