ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20220720 181318 1 एक ही छत्त के नीचे उपलब्ध रहेंगे अनेक उत्पाद,मैजेस्टिक एक्सपो 6 से** Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। त्यौहारी सीजन में एक ही छत्त के नीचे महिलाओं के द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी बीकानेर में लगने जा रही है। महिला स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मैजेस्टिक एक्सपो के रूप में एग्जीबिशन 6 व 7 अगस्त को लगाई जा रही है। रानीबाजार स्थित ऋषभ गार्डन के हॉल में आयोजित विशाल एग्जिबिशन में महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों व विक्रय कार्यों की अनेक श्रृंखलाएं दिखाई देगी। एग्जीबिशन की आयोजक राखी चौरडिया ने बताया कि आम महिलाओं की जागृति व उनको व्यवसायिक प्लेटफार्म देने के उद्देश्य से यह एग्जीबिशन लगाई जा रही है। दो दिवसीय मैजेस्टिक एक्सपों में क्लोथिंग,एसेसरीज,ज्वैलरी,होम डेकोर,फूड आईटम,हैण्डीक्राफ्ट,फुटवियर की लगभग 50 स्टालें लगाई जा रही है। बीकानेर के साथ- साथ अहमदाबाद, बैगलोंर, चण्डीगढ़, दिल्ली, जोधपुर से भी विक्रेता यहां अपनी स्टॉल लगाकर आमजन के लिए वाजिब दाम पर उत्पाद उपलब्ध कराएंगें। एग्जीबिशन का उद्घाटन 6 अगस्त को किया जाएगा। उद्घाटन किया जाएगा।


Share This News