ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20220719 WA0175 मावा, घी, दूध, रसगुल्ला, भुजिया व मसाले के लिए नमूने Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

*शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अंतर्गत नोखा में हुई कार्यवाही*

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा नोखा शहर के बाजारों में कार्यवाही की गई। विभिन्न क्षेत्रों के 5 प्रतिष्ठानों से 7 नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बनवारी लाल मीणा ने बताया कि नोखा के मुख्य बाजार में तहसीलदार नरेन्द्र बापेड़िया तथा ब्लॉक सीएमओ डॉ श्याम बजाज के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के दल द्वारा 5 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। यहां से दूध, घी, मावा, रसगुल्ला, भुजिया व धनिया पाउडर के नमूने संग्रहित किए गए। दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी महमूद अली, सुरेंद्र कुमार व सुखदेव शामिल रहे।

*नापासर में लगेगा खाद्य लाइसेंस व पंजीकरण शिविर*
खाद्य सुरक्षा अधिकारी महमूद अली ने बताया कि राज्य खाद्य सुरक्षा आयुक्त सुनील शर्मा के निर्देशानुसार प्रत्येक तहसील में क्रमवार खाद्य लाइसेंस शिविर लगाए जा रहे हैं। इस क्रम में बुधवार को नापासर में शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर नापासर रीको औद्योगिक क्षेत्र स्थित मदर डेयरी प्लांट परिसर में आयोजित किया जाएगा। क्षेत्र के खाद्य व्यापारी शिविर में प्रातः 10:00 से सांय 5:00 बजे तक अपने खाद्य व्यापार का पंजीकरण व लाइसेंस आवेदन कर सकेंगे।


Share This News