ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20220718 231801 पार्श्व गायक भूपिंदर सिंह का निधन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज मुम्बई। नामचीन पार्श्व गायक भूपिंदर सिंह का सोमवार शाम निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। उन्होंने 82 वर्ष की उम्र में मुंबई स्थित अंधेरी के  क्रिटिकेयर अस्पताल में आखिरी सांसें ली।गायिका मिताली सिंह ने इस बात की जानकारी दी। उनकी पत्नी मिताली ने बताया, वह कुछ समय से मूत्र संबंधी समस्याओं सहित कई स्वास्थ्य जटिलताओं से पीड़ित थे।भूपिंदर सिंह को ‘मौसम’, ‘सत्ते पे सत्ता’, ‘अहिस्ता अहिस्ता’, ‘दूरियां’, ‘हकीकत’ और कई अन्य फिल्मों के लिए याद किया जाता है। उनके कुछ प्रसिद्ध गीत ‘होके मजबूर मुझे, उसे बुलाया होगा’, (मोहम्मद रफी, तलत महमूद और मन्ना डे के साथ), ‘दिल ढूंढता है’, ‘दुकी पे दुकी हो या सत्ते पे सत्ता’ लोगों के जुबान में हर वक्त रहता है।

अमृतसर में हुआ था जन्म

भूपेंद्र सिंह  का जन्म 6 फरवरी 1940 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उनके पिता प्रोफेसर नत्था सिंह भी एक बेहतरीन संगीतकार थे। साल 1978 में रिलीज एक फिल्म के गुलजार के लिखे गाने ‘वो जो शहर था’ से उन्हें प्रसिद्धि मिली। भूपेंद्र ने 1980 में बांग्ला गायिका मिताली मुखर्जी से शादी की थी। इस दंपति की कोई संतान नहीं है


Share This News