IMG 20220716 121038 नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज़ बीकानेर। राजस्थान के दौसा जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार दो युवकों ने 15 वर्षीय नाबालिग का अपहरण करने के बाद उससे कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी सुनसान इलाके में पीडि़ता को फेंककर भाग गये। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि नाबालिग को बुधवार रात को दौसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरामद किया गया। इसके बाद आरोपी लोकेश और सतीश के खिलाफ महिला थाने में मामला दर्ज किया । पुलिस  के अनुसार आरोपियों ने लड़की का अपहरण उसके स्कूल के पास एक फोटोकॉपी की दुकान से किया, जहां वह स्कूल से फोटोकॉपीकरवाने गई थी। आरोपी उसे मोटरसाइकिल से एक कमरे में ले गये, जहां उन्होंने उसके साथ कथित दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि जब लड़की देर शाम तक घर नहीं पहुंची, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आरोपी उसे राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सुनसान जगह पर फेंककर भाग गये थे। पीडि़त ने किसी तरह एक व्यक्ति के मोबाइल फोन से अपने परिजनों को सूचित किया।


Share This News