ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220711 115449 बारिश : नोखा रोड़ स्थित आचार्य तुलसी समाधी स्थल के पास की हालत ख़राब Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के नोखा रोड़ स्थित आचार्य तुलसी समाधी स्थल के पास व आस-पास की गलियों में बारिश के कारण भारी मात्रा में पानी का जाम हो रहा जिससे वहां आने – जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं शनिवार रात्रि की बारिश के कारण रविवार सुबह वहां रहने वाले दो – तीन लोग पानी की वजह से गिर गए । तो वहीं रविवार की बारिश में तो आचार्य तुलसी समाधी स्थल के पास गली में सीवर लाइन के पास जमीन में गड्ढा हो गया जिसके कारण उसमें पानी का भर गया था जिसके बाद मौहल्ले के कुछ लोगों ने गढ्ढे में से पानी निकाल अन्य दुरूघटना होने से तो बचा लिया परन्तु वहीं सांयकाल के समय बच्चे खेल रहे थे, उस दौरान एक बच्चा उस गढ्ढे में गिर गया हालांकि मामुली सी चोट ही आई हैं। जिसके बाद मौहल्ले वासियों ने बताया कि यहां थोड़ी सी बरसात होने से ही बारिश का पानी इकट्ठा हो जाता है जो 2-3 दिन तक रहता है । तो वहीं मौहल्ले वासियों न बताया कि हमने बहुत बार सीवर लाइन वालों को फोन किया परन्तु वो लोग सही से बात नही करते हैं यहां की नालियां भी टूटी हुई हैं जिससे काफी गन्दगी नालियों के बाहर आती रहती है और काफी गन्दगी रहती है सभी मौहल्ले वासियों ने प्रशासन से अनुरोध किया हैं कि कृपया जल्द से जल्द स्थिति का समाधान करें ।


Share This News