ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20220707 165905 लालू यादव की तबीयत और बिगड़ी, परिजन बोले दुआ करें Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज नई दिल्ली। देश के दिग्गज नेता लालू यादव की तबीयत और अधिक बिगड़ गई है। देर रात उन्हें पटना से दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया। यहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस बारे में तेजस्वी यादव ने बताया, ‘उनका पूरा चेकअप किया जाएगा। उसके बाद इलाज शुरू होगा। बॉडी में मूवमेंट नहीं हो पा रहा है।’

 गिरने से लालूजी को तीन फ्रैक्चर हुए थे। इसके बाद उनकी स्थिति बिगड़ गई। उधर, लालू के लिए दुआओं का दौर भी जारी है। पटना के मंदिर और मस्जिदों में दुआ की गई। छोटे बच्चों ने भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

दिल्ली AIIMS में इलाज जारी
लालू यादव दिल्ली के AIIMS में भर्ती हैं। उनकी हालत नाजुक है। उनके शरीर में टॉक्सिन की मात्रा बढ़ रही है। क्रिएटनिन लेबल 4 से 7 पहुंच गया है। जिससे डायलिसिस की जरुरत महसूस हो रही है। किडनी के सही ढंग से काम नहीं करने के कारण यूरिया बढ़ रहा है। उनके बॉडी में मूनमेंट नहीं हो रही। शरीर लॉक हो गया है।

लालू यादव की किडनी 20 प्रतिशत ही काम कर रही है। शरीर में यूरिया बढ़ रहा है। बॉडी लॉक होने का कारण भी यूरिया ही है। डॉक्टरों का कहना है कि ब्रेन में यूरिया की मात्रा बढ़ने से वो सही तरीके से काम नहीं कर रहा। ब्रेन का कमांड लेवल कम हो गया है, जिससे शरीर को काम करने के लिए सिग्नल नहीं मिल रहा है। ऐसी स्थिति को सेमी कोमा भी कहा जाता है। इस पर ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट भी सामान्य से अधिक होना खतरे की घंटी है।


Share This News