ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20220511 111942 4 वकीलों ने कन्हैयालाल के आरोपियों की धुनाई की Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज राजस्थान। राजस्थान के उदयपुर में हुए कन्हैयालाल हत्याकांड के चारों आरोपियों को शनिवार दोपहर डेढ़ बजे जयपुर NIA कोर्ट में पेश किया गया। यहां अधिवक्ताओं ने आरोपियों को फांसी देने की मांग करते हुए नारेबाजी की और उनके साथ जमकर मारपीट की। वकीलों ने आरोपियों के कपड़े फाड़ दिए। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने बीच-बचाव करते हुए उन्हें कोर्ट रूम ले गई।
कोर्ट ने नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) को हत्यारों को 12 जुलाई तक 10 दिन की रिमांड पर सौंप दिया है। तालिबानी हत्याकांड के मुख्य आरोपी गौस मोहम्मद और रियाज जब्बार को कड़ी सुरक्षा के बीच अजमेर से सुबह जयपुर लेकर पहुंची थी। दोनों यहां की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद थे। दो अन्य आरोपी मोहसिन और आसिफ हैं। ये दोनों भी टेलर कन्हैया के मर्डर की साजिश में शामिल बताए जाते हैं।

इसके साथ ही जयपुर में प्रशासन ने नेटबंदी को 3 जुलाई शाम तक के लिए बढ़ा दिया है। उधर, पांचवें दिन शनिवार को प्रशासन ने उदयपुर में कर्फ्यू में 4 घंटे की ढील देने का ऐलान किया है। जिला मजिस्ट्रेट ताराचंद मीणा के आदेश के मुताबिक दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक छूट रही। ऐसे में वे अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए बाहर निकले।


Share This News