ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20220511 111942 56 जिले में 29 जून से 1 जुलाई तक रहेगा मशाल जुलूस ** मण्डाल चारणान में नवीन पशु चिकित्सा उप-केन्द्र मंज़ूर ** Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज, बीकानेर। राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों में भागीदारी बढ़ाने के लिए 29 जून से 1 जुलाई तक मशाल रथ जिले में भ्रमण करेगा।

खेल अधिकारी कपिल मिर्धा ने बताया कि राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक 29 अगस्त से 2 अक्टूबर तक आयोजित होंगे। इनमें कबड्डी, खो-खो, हॉकी, वॉलीबॉल, शूटिंग, टेनिस बॉल क्रिकेट सहित छह खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। खेलों की शुरुआत ग्राम पंचायत स्तर पर 29 अगस्त को खेल दिवस से शुरू होगी। उन्होंने बताया कि इन खेलों के प्रति लोगों का रुझान और अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए यह मशाल रथ 29 मई को जयपुर से रवाना किया गया था। यह रथ राज्य के सभी जिलों के ब्लॉक व पंचायत मुख्यालयों पर भ्रमण करेगा।

पशु चिकित्सा उपकेंद्र स्वीकृत

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर । ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी की अनुशंसा पर पशुपालन विभाग राजस्थान सरकार जयपुर द्वारा श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मण्डाल चारणान में नवीन पशु चिकित्सा उपकेन्द्र स्वीकृत किया गया है।
 ऊर्जा मंत्री  ने बताया कि ग्राम मण्डाल चारणान पशु एवं कृषि बहुल क्षेत्र है, इसलिय क्षेत्रवासियों द्वारा पशु चिकित्सा उपकेन्द्र की मांग की जा रही थी। इस सम्बंध में उन्होंने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को अवगत करवाया था जिस पर उन्होंने सकारात्मक आश्वासन दिया था बजट घोषणा 2022-23 में इस मांग को शामिल कर लिया गया था, जिसकी अनुपालना में पशुपालन विभाग ने आज स्वीकृति जारी कर दी है।
 मंत्री भाटी ने बताया कि गत तीन वर्ष में उनके निरन्तर प्रयासों से श्रीकोलायत क्षेत्र में अनेक नवीन चिकित्सा उपकेन्द्र स्वीकृत हुये है, इनमें ग्राम अक्कासर, भाणेका गांव, गुडा, फूलासर बड़ा, चानी, खारी चारणान, चाण्डासर, फूलासर छोटा आदि शामिल है। फूलासर बड़ा, माणकासर आदि कई उपकेन्द्रों को क्रमोन्नत भी किया गया है। कई केन्द्रों के नवीन भवन निर्माण एवं विस्तार कार्य भी करवाये गये हैं, जिससे क्षेत्र के हजारों पशुपालकों को निकट ही पशुचिकित्सा सुविधा तथा निःशुल्क पशु दवाईयाँ भी उपलब्ध हो रही है। मंत्री भाटी ने क्षेत्र की पशु चिकित्सा सुविधाओं में हो रहें इस ऐतिहासिक विस्तार एवं विकास के लिये मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं पशुपालन विभाग मंत्री लालचंद कटारिया का धन्यवाद व्यक्त किया है।श्रीकोलायत क्षेत्रवासियों में नवीन पशु चिकित्सा उपकेन्द्र स्वीकृति की घोषणा से हर्ष का माहौल है, उन्होंने इसके लिये ऊर्जा मंत्री स्थानीय विधायक भंवर सिंह भाटी का आभार व्यक्त किया है।


Share This News