IMG 20220608 122553 बीकानेर के मंत्री को मिली धमकी, पुलिस हाई अलर्ट पर ** रिजल्ट को लेकर आया अपडेट Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। आपराधिक गैंग के निशाने पर अब राजनेता भी आने लगे हैं। प्रदेश के आपदा प्रबंधन मंत्री व खाजूवाला से विधायक गोविन्दराम मेघवाल को धमकी भरा कॉल आने के बाद से खलबली मची है। जिन्हें सौपू गैंग की ओर से फोन क र धमकी दी गई है कि अगर उन्हें 70 लाख रूपये नहीं दिए गये तो उनके परिवार को जान मार दिया जाएगा। बांडेबंदी में बैठे गोविन्दराम मेघवाल को मिली इस धमकी के बाद सरकार सतर्क हो गई है और एसओजी तथा बीकानेर रेंज के आईजी को तुरंत कार्यवाही के निर्देश दिए है। जिसके बाद आईजी ओमप्रकाश ने बीकानेर व श्रीगंगानगर के एसपी व खुफिया एजेन्सी को मामले की जांच पड़ताल कर पूरे घटनाक्रम की जाकनारी उपलब्ध करवाने को कहा है। वहीं मंत्री गोविन्दराम मेघवाल ने कहा कि वे इस प्रकार की धमकियों से डरने वाले नहीं है। पुलिस को छानबीन कर आरोपियों को पकडऩे के निर्देश सीएम दे चुके है। पुलिस अपना काम कर रही है। उम्मीद है मामले का जल्द पटाक्षेप हो जाएगा।

रिजल्ट अपडेट

शिक्षा मंत्री राजस्थान
संशोधित कार्यक्रम की सूचना
कक्षा-8 के 12.63 लाख परीक्षार्थियों एवं कक्षा-5 के 14.53 लाख परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम आज 11 बजे के स्थान पर दोपहर 01.00 बजे डिजिटल माध्यम से घोषित किया जायेगा।

https://rajshaladarpan.nic.in/Class5th_8thExam/Home/Result.aspx


Share This News