ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220602 103405 महिला अधिकारी का भरे सदन रो-रो कर बुरा हाल-कहा तबादला करवा दो Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। एक महिला अधिकारी भरे सदन में ही जोर से रोने लगी। जयपुर जिला परिषद की हुई बैठक में खूब हंगामा हुआ। चाकसू पंचायत समिति की प्रधान के पति की प्रताड़ना से परेशान वहां की ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO) कृष्णा माहेश्वरी भरे सदन में फूट-फूट कर रोने लगी।

उन्होंने जिला परिषद CEO से अपना ट्रांसफर करवाने की मांग कर दी।जिला प्रमुख रमा देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में जब चाकसू पंचायत समिति की बीडीओ को उनके क्षेत्र के बारे में पूछा तो उन्होंने अपनी परेशानी बतानी शुरू कर दी। बीडीओ ने चाकसू प्रधान उगंता चौधरी के पति बद्री नारायण चौधरी पर आरोप लगाए कि वे महिलाओं पर कमेंट करते हैं।

ऑफिस के एक-एक कमरे में जाकर फाइलों को बिना पूछे देखने लगते हैं। फाइलों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं। पंचायत समिति में भय का माहौल है। यहां अब कोई काम नहीं कर सकता। मैं इनकी गुलामी नहीं कर सकती।कृष्णा माहेश्वरी यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने कहा- उगंता चौधरी के पति दफ्तर में आकर कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करते हैं। स्टाफ को धमकाते हैं। महिला कर्मचारियों पर कमेंट करते हैं। मुझे इतना प्रताड़ित किया गया कि मैं मानसिक तनाव में आ गई। इसी तनाव के चलते मुझे 2 महीने छुट्‌टी लेकर जाना पड़ा। इस बीच मैंने ट्रांसफर की कोशिश की, लेकिन नहीं हुआ तो वापस जॉइन करना पड़ा।

इस पूरी बात को कहते हुए बीडीओ सदन में ही फूट-फूट कर रोने लगीं। रोती हुई बोलीं- मुझे अगर कुछ हो गया तो मेरे बच्चों का क्या होगा? तभी दूसरी साथी ने उन्हें संभाला। संभालने वाली महिला अधिकारी ने भी जिला प्रमुख से पंचायतों में जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। उन्होंने इस पूरे मामले की जांच करवाने की मांग की।

बीडीओ के आरोप पर चाकसू प्रधान उगंता चौधरी ने पलटवार करते हुए कहा कि बीडीओ हमें अनपढ़-गंवार कहती है और बात-बात पर धमकाती है। उन्होंने बीडीओ पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। इस पूरे मामले पर जिला प्रमुख रमा देवी ने कहा कि उन्होंने कमेटी का गठन कर दिया है, जो दोनों के आरोपों की जांच करेगी।


Share This News