ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20220530 WA0171 बीकानेर में पानी को लेकर आई खबर : बीछवाल और शोभासर जलाशय में पहुुंचा पानी,संभागीय आयुक्त और जिला कलक्टर ने लिया जायजा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। बीछवाल और शोभासर जलाशय में सोमवार शाम नहर का पानी पहुंच गया। इसके बाद संभागीय आयुक्त डाॅ. नीरज के. पवन ने शोभासर तथा जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बीछवाल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। संभागीय आयुक्त ने वैदिक तरीके से पूजा अर्चना करवाई तो जिला कलक्टर ने इसकी अगवानी की।
उल्लेखनीय है कि 25 अप्रैल से नहरबंदी प्रभावी हुई तथा यह 19 मई तक प्रस्तावित थी, लेकिन सरहिंद फीडर पर नहर क्षतिग्रस्त होने के कारण यह अवधि बढ़ती रही। सोमवार को दोनों जलाशयों में पानी पहुंचने पर अधिकारी यहां पहुंचे। संभागीय आयुक्त के साथ पीएचइडी के अतिरिक्त मुख्य अभियंता अजय कुमार शर्मा और अधिशाषी अभियंता विजय वर्मा मौजूद रहे। वहीं बीछवाल जलाशय पर जिला कलक्टर के साथ अधीक्षण अभियंता बलवीर सिंह, उपखण्ड अधिकारी अशोक कुमार बिश्नोई, आईजीएनपी के अधिशाषी अभियंता ललित शर्मा और पीएचइडी के एक्सईएन नफीस खान मौजूद रहे।


Share This News