ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
bom बीकानेर में मिला बम या उसका खोल! Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले में बमनुमा वस्तु मिलने से खलबली मच गई है। लूणकरणसर तहसील के बिंझरवाली गांव की रोही में बमनुमा वस्तु मिलने की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई। इसकी सूचना के बाद लूणकरणसर पुलिस मौके पर पहुंची और बमनुमा वस्तु को निगरानी में लिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबित बिंझरवाली गांव की रोही में बमनुमा वस्तु मिलने की सूचना मिली तो पुलिस थाने के एएसआई बजरंगलाल मौके पर पहुंचे और बमनुमा वस्तु को निगरानी में लिया। पुलिस ने बताया कि यह बमनुमा वस्तु 3-4 इंच लंबी लोहे की पाइप जैसी है जो दोनों साइड से सील है। सुरक्षा के लिहाज से एक कांस्टेबल को मौके पर तैनात किया गया है। ओर सेना को सूचना दी गई है। उक्त क्षेत्र के पास ही फील्ड फायरिंग रेंज है जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि यह वस्तु फील्ड फायरिंग रेंज से आई हुई हो सकती है। पुलिस ने बमनुमा वस्तु को निगरानी में लिया है वहीं सेना के अधिकारी आने के बाद ही खुलासा हो सकेगा। बता दें कि लूणकरनसर व महाजन बेल्ट में बमनुमा वस्तु या पुराने बम का सामान निकालने के लिए कुछ लोग इसे घर ले आते हैं। इससे हादसे भी ही चुके।


Share This News