IMG 20211103 181707 8 विवाहिता अपने प्रेमी संग भागी, शादी को केवल दो माह ही हुए थे Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान के अजमेर जिले में एक विवाहिता शादी के 2 महीने बाद ही प्रेमी के साथ भाग गई। जो महज 12वीं क्लास में पढ़ती है। शादी के बाद 10 दिन बाद ही महिला अपने पीहर आ गई थी। यहां पिता से स्वर्गीय मां के गहने लेकर अपने पास रख लिए। फिर प्रेमी के साथ भाग गई। जो ससुराल और पीहर दोनों के गहने लेकर भाग गई। लड़की के पिता अपने परिवार के साथ शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। बेटी को तलाशने और उसको बहला-फुसलाकर ले जाने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।पिता का आरोप है कि इस मामले में उन्होंने पहले भी अलवर गेट थाना पुलिस को भी शिकायत दी थी। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसलिए उन्हें आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पेश होना पड़ा।
मदारपुरा नई बस्ती निवासी शेर सिंह रावत ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी सीमा (20) की शादी 13 फरवरी 2022 को लाडपुरा निवासी अनिल सिंह रावत के साथ की थी। सीमा 10 दिन ससुराल में रहने के बाद अपने पीहर मदारपुरा लौट आई थी। कुछ दिन पीहर में रहने के बाद उसने पिता को कहा कि उसे मां के गहने दो-तीन दिन पहनने के लिए दे दें। इससे उसे खुशी मिलेगी। पिता ने विश्वास कर अपनी स्वर्गीय पत्नी गीता देवी के गले का हार, 2 जोड़ी पायजेब, सोने का मंगलसूत्र, सोने की नथ, सोने का बोर बेटी को दे दिया।शेर सिंह का आरोप है कि 14 अप्रैल 2022 को सुबह 9 बजे उनकी बेटी सीमा घर से बिना बताएं कहीं चली गई। ढूंढने पर उसका कोई सुराग नहीं मिला। उन्होंने जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह मदारपुरा के ही रहने वाले कुलदीप रावत (22) के साथ गई है। इस पर उन्होंने सीमा की गुमशुदगी की रिपोर्ट अलवर गेट थाने में लिखवा दी। पिता का आरोप है कि कुलदीप को मालूम था कि सीमा शादीशुदा है। उसके बावजूद भी उसने सीमा को बहला-फुसलाकर ले गया और ससुराल और पीहर दोनों के गहने व कैश लेकर भाग गया।


Share This News