ताजा खबरे
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। अपराध की दुनिया मे अब महिलाएं भी पीछे नहीं है। बीकानेर जिले के लूणकरणसर थाना इलाके में एक सनसनीखेज मामला फिर सामने आया है। जिसमें पत्नी ने अपने ही पति को मौत के घाट उतारकर अपने घर के आंगन में गाढ़ दिया। जिसके सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जमीन खोदकर शव को बाहर निकाल अपने कब्जे में लिया। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि आखिर पत्नी ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया। जानकारी के अनुसार कपूरीसर गांव में द्वारका प्रसाद को उनकी ही पत्नी ने मौत के घाट उतारकर घर के आंगन में दफन कर दिया। गांव में हुई इस वारदात से सनसनी फैल गई।


Share This News