ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20220526 WA0157 यहाँ चिट्ठी रखने से हो जाता है काम Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

एक मिशन जिसने बदला आश्रम का स्वरूप
Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर/नोखा गाँव। अपना घर आश्रम नोखा के प्रभु आवास, दीनदयाल सत्संग हॉल व अन्नपूर्णा प्रसादालय के लोकार्पण अवसर पर तीन दिवसीय नानी बाई रो मायरो का आयोजन किया जाएगा। गौभक्त राधाकृष्ण जी महाराज के मुखारविंद से 28 से 30 मई तक दोपहर 2 से 5 बजे तक मायरा कथा का वाचन किया जाएगा। आयोजन से जुड़ी किरण झंवर ने बताया कि मां माधुरी बृज वारिस सेवा सदन नोखा परिसर में होने वाली इस मायरा कथा के लिये नोखा तहसील के प्रमुख गांवों व नोखा नगर के प्रमुख मार्गों से वाहन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस दौरान 29 मई को 600 आवासीय क्षमता वाले प्रभु आवास व दीनदयाल सत्संग भवन का लोकार्पण महाराजश्री के कर क मलों से होगा।
अन्न्पूर्णा प्रसादालय का भी होगा लोकार्पण
कहते है एक बेटी दो घरों को रोशन करती है। लेकिन नोखा की बेटियों के काम ने तो पूरे देश में अपने जन्मस्थली का नाम रोशन किया है। उनके एक प्रयास ने अपना घर आश्रम की रसोई को ही महका दिया। नोखा की 1021 बेटियों के आर्थिक सहयोग से आश्रम में अन्नपूर्णा प्रसादालय तैयार किया गया है। जिसमें अत्याधुनिक मशीनरी लगाई गई है। इस रसाई में निर्मित खाने को प्रभूजनों को खिलाया जाएगा। जिसका लोकार्णण 30 मई को किया जाएगा।
आश्रम में 286 प्रभूजन
आश्रम की व्यवस्था संभाल रही किरण झंवर बताती है कि 600 बैड वाले इस आश्रम में इस समय 286 प्रभुजन आवास कर रहे है। यहां सबसे आश्चर्य की बात यह है कि आश्रम में किसी वस्तु की आवश्यकता हो तो प्रभुजी के नाम चिट्ठी रखकर छोड़ दो, कुछ दिन में काम हो जाता है। आश्रम के निर्माण में स्थानीय दानदाताओं के अलावा देश व प्रदेश के दानदाताओं ने बढ़चढ़कर सहयोग किया है। जिसके कारण ही महज ढाई साल में तीन मंजिला इमारत खड़ी होकर तैयार है। जिसमें प्रभुजनों के लिये सभी प्रकार की व्यवस्थाएं की गई है। उन्होंने बताया कि आश्रम परिसर में प्रभुजनों के लिये चिकित्सकीय सुविधाएं,कटिंग-सैलून की व्यवस्था सहित अनेक प्रक ार की सुविधाएं रहेगी।
पोस्टर का लोकार्णण
अपना घर आश्रम में होने वाले नानी बाई रो मायरो व अन्नपूर्णा प्रसादालय के पोस्टर का लोकार्पण बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डी पी पच्चीसिया,आसकरण भट्टड,हनुमान झंवर,अनवर अली निर्वाण,ओमप्रकाश विश्नोई,ओमप्रकाश,सतीश झ ंवर,रमेश व्यास,गोपाल पंचारिया सहित अनेक जनों ने किया।

img 20220526 wa0156288481385380452833 यहाँ चिट्ठी रखने से हो जाता है काम Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News