ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20220524 222652 पूर्व मंत्री भाटी माने, 3 दिन के लिए अनशन स्थगित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। पानी व बिजली सहित अनेक समस्याओं को लेकर विरोध कर रहे पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने अपना अनशन स्थगित कर दिया है। भाटी ने कहा कि प्रशासन के साथ वार्ता के बाद 3 दिन के अनशन स्थगित कर दिया है। पूर्व मंत्री भाटी ने ग्रामीण व शहरी अंचल में अघोषित विद्युत कटौती से ग्रामीण, किसान , छोटा – बड़ा व्यापारी अन्य कार्य ठप्प होने के संबंध में, ग्रामीण – शहरी क्षेत्र में पेयजल की समस्या, पशुओं के लिए चारे पानी के संकट, ग्रामीण – शहरी क्षेत्र में हो रही चोरियों व महानरेगा के श्रमिकों का कार्य दिवस की समय सारणी बदलवाने के संबंध में मुख्य मांगो को वार्ता की।जिस पर प्रशासन की और से आश्वस्त किया गया है कि पानी के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आपूर्ति आवश्यकता के अनुरूप उपलब्ध करवाया जाएगा साथ ही चारा की व्यवस्था के सम्बंध में प्रशासन ने हर संभव मदद का भरोसा दिया। बिजली की मांग पर प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि पानी के जरूरत के समय पर अगर बिजली की कटौती होगी तो ट्यूबवैल सहित अलग-अलग जगहों पर जनरेटर की व्यवस्था की जाएगी ताकि पानी समय पर उपलब्ध हो सके।भाटी ने अनशन स्थल पर लोगों के सामने बात रखते हुए अपने तल्ख अंदाज में कहा कि अगर ये प्रशासन 3 दिन में व्यवस्थाओं के सुधारने के आश्वासन पर खरा नहीं उतरता है तो हम फिर से तैयार है और फिर यहीं मिलेंगे। भाटी ने कहा कि प्रशासन के साथ वार्ता के बाद 3 दिन के अनशन स्थगित कर रहा हूँ।


Share This News