ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20220523 WA0175 अवैध बजरी खनन में लिप्त एक्सेकेवेटर जब्त, 4 लाख 71 हजार जुर्माना वसूला Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। अवैध खनन, निर्गमन,भंडारण के खिलाफ गठित एसआईटी टीम द्वारा सोमवार को कोलायत तहसील के हाडला में अवैध बजरी खनन में लिप्त एक एक्सकेवेटर मशीन को जब्त करने के साथ जब्त मशीन की जुर्माना राशि 4 लाख 71 हजार रुपए वसूल की गई।
खनन अभियंता (सत.) ललित मंगल ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ खान एवं पेट्रोलियम विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव और जिला कलक्टर के निर्देशानुसार गठित एसआईटी की कार्यवाही सोमवार को भी जारी रही। टीम द्वारा गंगापुरा क्षेत्र में औचक दबिश दी गई। जहां कोई वाहन अथवा मशीन नहीं पाई गई। इसके बाद हाडला में जब्ती की कार्यवाही की गई।
संयुक्त कार्यवाही टीम में राजस्व विभाग के नायब तहसीलदार मोहर सिंह मीणा, खनि अभियंता ललित मंगल, भू वैज्ञानिक करणवीर सिंह, तीर्थराज चौहान, सलमा तवर,अनिरुद्ध सिंह भाटी, श्रवणसिंह, विजयसिंह माधवी शर्मा शामिल रहे। उन्होंने बताया कि कार्यवाही के लिए एसआईटी की तीन टीमों का गठन किया गया। संयुक्त टीम द्वारा अभियान के तहत अभी तक 20 प्रकरण बनाए गए, जिनमें कुल 28 लाख 59 हजार 740 रुपए की शास्ती वसूल की गई।


Share This News