ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20210920 010325 36 पत्रकारों से जुड़ी समस्याओं पर मंथन, रखे सुझाव, फर्जी पत्रकारों पर रहेगी नज़र **अन्य खास खबरें Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। बीकानेर प्रेस क्लब की बैठक सर्किट हाउस में अध्यक्ष जयनारायण बिस्सा की अध्यक्षता में रखी गई। बैठक में अनेक बिन्दुओं पर विचार विमर्श करते हुए समन्वय समिति बनाने पर निर्णय लिया गया। महासचिव विक्रम जागरवाल ने बताया कि समिति का संयोजक नीरज जोशी को बनाया गया है। जिन्हें क्लब के भवन के लिये भूमि आवंटन की प्रक्रिया करने,पत्रकार अनुशासन संबंधित नियम कायदे बनाने,नये सदस्यों के जुड़ाव,प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन करने सहित अनेक बिन्दुओं की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही पिछले वंचित पत्रकारों के भूखंड आवंटन को लेकर पत्राचार करने के साथ साथ अधिस्वीकृत पत्रकारों के लंबित प्रकरणों के निस्तारण के लिये सरकार से पत्र व्यवहार के लिये भी कहा गया है। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार हनुमान चारण,भवानी जोशी,श्याम मारू, कोषड्यक्ष राजेश छंगाणी,मो अली पठान, जितेंद्र व्यास, रमजान मुगल,दिनेश गुप्ता,मुकेश पूनिया,पवन भोजक,अजीज भुट्टा,नौशाद अली,गुलाम रसूल,जितेन्द्र व्यास,अलंकार गोस्वामी,राजेश रतन व्यास,महेन्द्र मेहरा,शिव भादाणी,सुमित व्यास,विवेक आहुजा,मो रफीक पठान,मुकेश रामावत,कुशाल सिंह,जीतू बीकानेरी,सरजीत सिंह, मुकुंद खण्डेलवाल,अरविन्द स्वामी
गिरिराज भादाणी रामस्वरूप भाटी उमाशंकर आचार्य नारायण उपाध्याय,मुकेश पुरोहित,के कुमार,मोहन कड़ेला,ताराचंद गहलोत, पूजा,नमन,राज भोजक,रामरतन मोदी, अजीम, साहिल पठान,अश्वनी,मुकुंद व्यास,आर जे रोहित,सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे।

img 20220522 wa0213759788908151802725 पत्रकारों से जुड़ी समस्याओं पर मंथन, रखे सुझाव, फर्जी पत्रकारों पर रहेगी नज़र **अन्य खास खबरें Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

आल इंडिया युनिवर्सिटी चैम्पियनशिप के लिए एमजीएस टीम रवाना…बीकानेर। जम्मू युनिवर्सिटी जम्मू में आल इंडिया इंटर युनिवर्सिटी पेनचाक सिलाट नेशनल चैम्पियनशिप का आयोजन 24 से 26 मई को जम्मू युनिवर्सिटी जम्मू में किया जा रहा है। नेशनल चैम्पियनशीप में भाग लेने के लिए महाराजा गंगासिंह युनिवर्सिटी बीकानेर से 06 बालिका तथा सामाजिक 11 बालक सहित 20 सदस्यों का दल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के ट्रेन द्वारा रवाना हुआ। युनिवर्सिटी पेनचाक सिलाट टीम के साथ कोच एवं मैनेजर धनंजय सारस्वत, नितिन सिंह तंवर तथा श्वेता मोहिल को भिजवाया गया है। विभिन्न भार वर्ग के पेनचाक सिलाट महिला खिलाड़ियों में उर्मिल तरड़, शीतल रानी, दिव्या स्वामी, गुरमनदीप कौर, सुधा तिवाड़ी, शिवांगी ठकराल, मुन्नी कुमारी, अनिशा बिश्नोई तथा पुरुष वर्ग में जितिन सिंह, अंकित कुमार, हिमांशु सारस्वत, राजकुमार, भोजराज, तरुण कुमार राठी, गुलशन, गोविंद राम केवटिया, अनुराग राय, सतीश, युवराज सिंह, जयकिशन जोशी तथा संजीव कुमार का चयन किया गया है।

Thar पोस्ट। बीकानेर वार्ड संख्या दो की पार्षद श्रीमती सुधा आचार्य के प्रयासों से वार्ड में अपेक्स हॉस्पिटल और भारत तिब्बत सहयोग मंच के विशेष सहयोग से एक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जिसका उद्घाटन डॉक्टर ओके हर्ष ने किया इस शिविर के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की बीमारियों हेतु यथा घुटनों का दर्द, खांसी, जुखाम, कमर दर्द, पेट दर्द, सिर दर्द, पैर दर्द, लकवा, मिर्गी के दौरे, बुखार, चक्कर आना, कमजोरी, शरीर में जकड़न, हेतु 225 रोगियों को परामर्श दिए गए साथी ईसीजी ब्लड प्रेशर ब्लड शुगर हाई टेंपरेट और बीएमडी जैसी जांच भी नि:शुल्क उपलब्ध करवाई गई उप स्वास्थ्य कार्यक्रम में डॉक्टर नितेश और डॉक्टर काजल ने अपनी सेवाएं प्रदान की कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु भारत तिब्बत सहयोग मंच के सुनील बांठिया, दिलीप पुरी शिवराज जी बिश्नोई शक्ति पारीक मंजू जोशी का सहयोग रहा।
भारत तिब्बत सहयोग मंच, शक्ति पारीक,मंजू जोशीन ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया
समस्त भौतिक सुविधाएं यथा स्थान, फर्नीचर, और जलपान की व्यवस्था श्री राम शकुंतला कुंज परिवार के द्वारा उपलब्ध करवाई गयी थी।
इस अवसर पर समाजसेवी श्री धूड़नाथ जी,कमल पुरोहित,नंदलाल सेवग, सुरेन्द्र जी, गोपाल रंगा, सरिता पुरोहित, राजश्री,कविता,मैमा देवी सहित अनेक गणमान्य स्वजन उपस्थित रहे।

img 20220522 wa01954708747819764153738 पत्रकारों से जुड़ी समस्याओं पर मंथन, रखे सुझाव, फर्जी पत्रकारों पर रहेगी नज़र **अन्य खास खबरें Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

सिंधु दर्शन उत्सव 2022 में शामिल होंगे बीकानेरवासी

Thar पोस्ट। हिमालय परिवार द्वारा आगामी 26वीं सिंधु दर्शन उत्सव 2022 के लिए आज रानी बाजार स्थित पर्वत काम्प्लेक्स में मीटिंग का आयोजन किया गया । बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ सदस्य बिहारी लाल शर्मा ने की । उपाध्यक्ष आर के शर्मा ने बताया कि बीकानेर से 18 जून को सिंधु यात्रियों का दल चंडीगढ़ के लिए रवाना होगा 19 जून को चंडीगढ़ भ्रमण करने के बाद रात्रि को दल के सदस्य मनाली रवाना होंगे । मनीकर्ण, मनाली, रोहतांग, हडिम्बा देवी दर्शन व भ्रमण के बाद दल लेह के लिए रवाना होंगे । 23 जून से 26 जून तक लेह में भक्ति पूर्ण उत्साहजनक और अपने आप में रोमांच से भरी हिंदू को बोध समन्वय की परिचायक सिंधु दर्शन यात्रा, सिंधू स्नान, सिंधु पूजन में सम्मिलित होने के बाद पेंगांग लेक की यात्रा भी की जाएगी । दल के सदस्य खारदुंग ला पास, कारगिल मेमोरियल व श्रीनगर की यात्रा भ्रमण करते हुए 30 तारीख को जम्मू पहुंचेंगें । बीकानेर का दल जम्मू से रेल मार्ग से बीकानेर लौटेगा । बैठक में मुहर सिंह वर्मा, महेश पारीक, नरेश अग्रवाल, आर के शर्मा, रोहिताश बिस्सा, शिव कुमार वर्मा, शिवकुमार बोचीवाल, ओजस्वी बिस्सा सहित अन्य उपस्थित थे ।


Share This News