IMG 20210920 010325 26 अधिवक्ता गोवर्धन सिंह के घर पर सघन तलाशी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में आज अधिवक्ता गोवर्धन सिंह के आवास पर सघन तलाशी ली गई। एक जने से ब्लैकलिंग कर पांच लाख रूपये की मांग करने के एक मामले में जयपुर पुलिस आज अधिवक्ता गोवर्धन सिंह के घर पर छानबीन करने पहुंची। पुलिस का तगड़ा जाब्ता वहां रहा। एसीपी क्राइम ब्रांच चिरंजीलाल की अगुवाई में पहुंची यह टीम अधिवक्ता गोवर्धन सिंह को भी जयपुर से पुलिस अपने साथ लाई थी। यहां करीब तीन घंटे चले इस तलाशी अभियान में जयपुर टीम के साथ सीओ सिटी दीपचंद, नयाशहर थानाधिकारी गोविन्द सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस के जवान शामिल रहे। बीकानेर पुलिस टीम ने गोवर्धन सिंह के सर्वोदय बस्ती स्थित मकान पर तलाशी के लिये पहुंची। यहां छानबीन के बाद पुलिस की टीम ने उनके रिश्तेदार के मकान पर भी तलाशी ली। घर में आने जाने पर भी पाबंदी लगा रखी थी। अनुसंधान अधिकारी राजेश गौतम ने बताया कि जयपुर के विधायक पुरी थाने मेंं एक परिवादी ने अधिवक्ता गोवर्धन सिंह के खिलाफ पिस्तौल की नोक पर पांच लाख रूपये मांगने का मामला दर्ज करवाया था। जिसकी जांच के लिये पुलिस की स्पेशल टीम ने बीकानेर में उनके आवास व रिश्तेदार के यहां छापेमारी कर तलाशी ली।

img 20220519 1848035063522509890050918 अधिवक्ता गोवर्धन सिंह के घर पर सघन तलाशी Rajasthan News Portal राजस्थान

Share This News