ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में अपराध ग्राफ बढ़ रहा है। लोगों के पास हथियार मिलना अब सामान्य बात है। नशा भी सहज उपलब्ध है। नोखा में एक घर में घुसकर करीब दर्जनभर लोगों ने चार करोड़ रुपए की फिरौती की मांग रखी, नहीं देने पर पूरे घर को सिलेंडर से उड़ा देने की धमकी दी। यद्दपि समय पर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और नौ युवकों को धर दबोचा। इस मामले में कटला चौक निवासी श्यामलाल झंवर ने दो नामजद सहित 11 युवकों पर नोखा थाने में मामला दर्ज करवाया है। जिस पर नोखा ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 9 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया कर लिया। इनसे पुछताछ की जा रही है।इस बारे में श्यामलाल ने पुलिस को बताया कि रविवार दोपहर में वो अपने घर में सो रहा था, तभी कुछ युवक जबरन घर में घुस गए। इन युवकों में से एक ने अपना नाम मनोज जाट बताते हुए मोबाइल पर बात करवाई। मोबाइल पर कोई रोहित बिश्नोई बोल रहा था, उसने भी चार करोड़ रुपए देने की बात कही। धमकी दी कि अगर अभी रुपए नहीं दिए तो घर को सिलेंडर से उड़ा देंगे और बाकी लोगों को मार देंगे। रुपए नहीं होने की बात कहने पर रोहित ने मोबाइल फोन पर ही श्यामलाल को मारने की बात कही। इस दौरान हल्ला करने पर पड़ौसी आ गए और पुलिस को सूचना कर दी। कुछ ही देर में पहुंची पुलिस ने मौके से नौ युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
नोखा थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रकरण में 9 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जिनसे पुछताछ की जा रही है। पुलिस ने चक 272 आरडी गांव फूलदेसर के सुनील कुमार बिश्नोई, बीकानेर की मुक्ताप्रसाद कॉलोनी निवासी प्रवीणसिंह राजपूत, रामपुरा बस्ती बीकानेर निवासी महेन्द्रसिंह राजपूत, तिलकनगर बीकानेर निवासी नरेन्द्रसिंह, बादनू निवासी महेन्द्र जाट, राजूराम जाट, पलाना निवासी रामरतन जाट, जितेन्द्र जाट, सुरेन्द्र जाट को गिरफ्तार किया है।


Share This News