ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20210920 010730 5 नहरबंदी के दौरान जलापूर्ति के लिए प्राइवेट टैंकरों की दरें निर्धारित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज, बीकानेर। नहरबंदी एवं गर्मी के मौसम के मध्यनजर प्राइवेट टैंकरों द्वारा आमजन को नगर निगम क्षेत्र में जलापूर्ति के लिए दरें निर्धारित की गई हैं।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता बलवीर सिंह ने बताया कि प्रथम 5 किलोमीटर के लिए दर प्रति 1000 लीटर पर 99 रुपये तथा 5 किलोमीटर से अधिक दूरी के लिए प्रति किलोमीटर प्रति 1000 लीटर के लिए 20 रुपये अतिरिक्त निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि दरें शहरी क्षेत्र के आमजनों के हित को ध्यान में रखते हुए निर्धारित की गई है। यदि कोई प्राइवेट टैंकर आमजन से निर्धारित राशि से अधिक राशि वसूल करता है तो इसकी शिकायत जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय के दूरभाष 0151 – 2970048 तथा जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के नियंत्रण कक्ष 0151- 2226454 पर कर सकते हैं। शिकायत पर त्वरित कार्यवाही होगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यह दरें गर्मी के मौसम तक प्रभावित रहेंगी।


Share This News