ताजा खबरे
मारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजह
bikaner road accident bikaner hindi news 1650800625 बीकानेर : सड़क हादसे में 3 की मौत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले में श्रीडूंगरगढ़ के पास आए दिन हादसे होते हैं। कार-पिकअप की आमने-सामने की टक्कर में दंपती और बेटे की माैत हो गई। दर्दनाक हादसे में मरने वाले जयपुर के विद्याधर नगर के रहने वाले हैं। हादसा रविवार दोपहर 3 बजे नेशनल हाईवे पर श्रीडूंगरगढ़ के पास हुआ। पुलिस ने बताया कि कार सवार गजेंद्र सिंह चौहान (35), उनकी पत्नी शुचि(33) और 1 साल के बेटे की मौत हो गई। कार सवार बीकानेर से जयपुर आ रहे थे। कार करीब 3 बजे कीतासर गांव के पास से गुजर रहा थी। तभी सामने से आ रही तरबूज से भरी पिकअप गाड़ी ने जबर्दस्त टक्कर मार दी। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एक हिस्सा गजेंद्र सिंह के अंदर जा घुसा। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी शूचि चौहान और बच्चे को श्रीडूंगरगढ़ हॉस्पिटल ले गए, लेकिन रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसा कीतासर से श्रीडूंगरगढ़ के पास हुआ। सूचना मिलने पर मौके पर आपणो गांव सेवा समिति के कार्यकर्ता एंबुलेंस लेकर पहुंचे।


Share This News