ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20220202 004525 106 संसोलाब तालाब में श्रमदान अभियान रविवार को ***ऊर्जा मंत्री ने श्रीकोलायत मेले का किया अवलोकन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। नया शहर क्षेत्र स्थित संसोलाव तालाब परिसर में रविवार प्रातः 7 बजे सघन श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। श्रमदान में संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन एवं जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल भाग लेंगे। यह जानकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक ने दी। उन्होंने बताया कि श्रमदान कार्य के लिए नगर निगम एवं सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहकर सफाई व्यवस्था में भागीदारी निभाएंगे।

ऊर्जा मंत्री ने श्रीकोलायत में किया ब्लॉक हेल्थ मेले का अवलोकन
निरोगी राजस्थान की परिकल्पना के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही सरकार: ऊर्जा मंत्री
Thar पोस्ट, बीकानेर। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने शनिवार को श्रीकोलायत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयुष्मान भारत योजना के तहत आयोजित ब्लॉक हेल्थ मेले का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि मेले का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। शिविर के दौरान ग्रामीणों को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की जानकारी दी जाए। साथ ही सरकार द्वारा 1 अप्रैल से प्रारंभ निशुल्क ओपीडी-आईपीडी सुविधाओं के बारे में भी ग्रामीणों को बताएं। उन्होंने ग्रामीणों से मेले का फीडबैक लिया और कहा कि सरकार ‘निरोगी राजस्थान’ की परिकल्पना के साथ कार्य कर रही है। प्रत्येक व्यक्ति को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं मिले, यह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके मद्देनजर चिकित्सा संस्थानों की सुविधाओं में बढ़ौतरी की गई है। उन्होंने स्वास्थ्य मेले में केंसर जांच, बीपी, शूगर, हीमोग्लोबीन और अन्य जांच सुविधाओं के बारे में जाना। सभी दिव्यांगजनों का चिन्हीकरण करते हुए दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिविरों में कोविड टीकाकरण एवं जांच, गर्भवती एवं नवजात बच्चों के टीकाकरण सहित अन्य सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं। शिविरों के दौरान आमजन को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं मिलें, यह सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान उपखंड अधिकारी प्रदीप चाहर, विकास अधिकारी दिनेश सिंह भाटी, झवर लाल सेठिया, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील जैन, डॉ. दिवाकर शर्मा, डॉ. कोजाराम, डॉ. सवाईदान चारण, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शंकर लाल शर्मा, डॉ. सुनील, डॉ. शुभम चारण, डॉ. राहुल रणवां, डॉ. कोमल शर्मा, डॉ. मुकेश सिंह तंवर, लक्ष्मी कांत छंगाणी आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व मेले के उद्घाटन समारोह पर संयुक्त निदेशक डॉ. देवेंद्र चौधरी भी मौजूद रहे।

img 20220423 wa02078421631910783873345 संसोलाब तालाब में श्रमदान अभियान रविवार को ***ऊर्जा मंत्री ने श्रीकोलायत मेले का किया अवलोकन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News