ताजा खबरे
मारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजह
IMG 20211103 181707 6 बीकानेर : बेटी ने किया प्रेम विवाह, पिता ने पुत्री पर लगाया लाखों रुपये चुराने जा आरोप Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। सामाजिक ढाँचा तेजी से बदल रहा है। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ थाने में एक अनूठा मामला आया है। यहां पिता ने कुछ दिन पहले अपनी बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई, जब पता चला कि बेटी ने प्रेम विवाह कर लिया है तो पिता ने उसी पर चोरी का आरोप लगा दिया। पिता का आरोप है कि बेटी साढ़े ग्यारह लाख रुपए और सोने के गहने लेकर चली गई है। अब श्रीडूंगरगढ़ पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।इस बारे में थानाधिकारी वेदपाल ने बताया कि जालबसर निवासी गोरधन जाट ने कुछ दिन पहले मीसिंग रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी घर से लापता है। इस पर पुलिस ने पड़ताल की तो स्पष्ट हुआ कि बेटी ने लूणकरनसर के कालू कस्बे में विवाह कर लिया है। बेटी को एसडीएम के आगे पेश भी किया गया, जहां उसने विवाह होना स्वीकार किया। अब उसके पिता ने इस्तगासे के माध्यम से एफआईआर दर्ज कराई है कि उसकी बेटी जेठी घर से साढ़े ग्यारह लाख रुपए और नौ-दस भरी सोने के आभूषण लेकर दीनदयाल जाट के साथ चली गई है। मामले में जगमाल नामक एक युवक को भी नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।


Share This News