ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20211103 181707 8 बारात में मारा-कूटा : 15 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बारात में मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है बीकानेर के महाजन कस्बे में शुक्रवार रात को एक विवाह समारोह में बारातियों के साथ मारपीट कर समारोह में व्यवधान पैदा करने का आरोप लगाते हुए एक वृद्धा ने स्थानीय पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है । बारात में डांस करने से मना करने पर विवाद हुआ। जिसमे कस्बे व गुसाइना निवासी कुछ युवकों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। इस बारे में पुलिस के अनुसार महाजन निवासी बादू देवी राजपूत ने रिपोर्ट दी है कि 22 अप्रैल को उसकी दोहिती की शादी महाजन में थी। बारात को गढ़ के पास स्थित भवन में ठहराया गया था। ढुकाव के समय बाज गैंग के महाजन निवासी रजत,गणेश पुत्रगण महावीर देरासरी, रतन सिंह,जगदीश सिंह पुत्रगण विशनसिंह, रविंद सिंह पुत्र रामप्रताप, रामप्रताप पुत्र दुर्गाराम, कुलदीप सिंह पुत्र राकेश सिंह,कानू सिंह पुत्र राकेश सिंह,गुसाइना निवासी सुनील मूंड बलदेव व विनोद नायक बारातियों के साथ नाचने लगे व धक्का-मुक्की करने लगे। बारातियों द्वारा मना करने पर एक बार तो आरोपी चले गए पर बाद में सभी आरोपी एक वाहन में सवार होकर हाथों में तलवार व बरछियां लेकर आ गए । गाड़ी से बारातियों को कुचलने का प्रयास किया साथ ही उनके साथ मारपीट की। जिससे बराती इधर-उधर भागे व अपनी जान बचाई। आखिर बाराती डरकर बिना खाना खाए वापस लौट गए। जिससे विवाह शादी की सारी व्यवस्थाएं अस्त-व्यस्त हो गई। परिजनों ने बताया कि युवक बाजगैंग नाम से गैंग बना रखी है। इस गेंग के गुर्गे आये दिन किसी न किसी से झगड़ा करते है। पुलिस ने 11 नामजद सहित पन्द्रह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।


Share This News