ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20220202 004525 104 विश्व पृथ्वी दिवस मनाया ** एडवोकेट व्यास हुए सम्मानित ***डूंगर कॉलेज में कार्यशाला ***बीजेपी नेता व्यास के निधन पर शोक जताया Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। वंदे मातरम टीम द्वारा आज विश्व पृथ्वी दिवस पर गेमनाथ पीर रोड स्थित गोरख दौरे के पास विवेक्सागर तलाई में इस सीजन का 50 में टैंकर डलवाया गया तथा तलाई के पास स्थित अति प्राचीन खेजड़ी के पेड़ का जो 100 साल से ज्यादा पुराना है इसका प्रकट दिवस ठाकुर दास स्वामी तथा मालचंद जोशी द्वारा गायत्री मंत्र का पाठ करके मनाया गया। वंदे मातरम टीम के विजय कोचर ने बताया की टीम द्वारा गोचर के विभिन्न स्थानों पर निरंतर पानी के टैंकर पशु पक्षियों की प्यास बुझाने हेतु डलवाए जा रहे हैं वंदे मातरम टीम के विजय कोचर के साथ माल चंद्र जोशी ठाकुरदास स्वामी आशु जी सुथार ईश्वर महाराज दिनेश चौधरी हरी राम सारण और मुकेश जोशी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे आज के दो टैंकर की व्यवस्था आर एस एस के समाज सेवक ठाकुरदास स्वामी और सुथार समाज के द्वारा करवाई गई!

img 20220422 wa01883149442768624150537 विश्व पृथ्वी दिवस मनाया ** एडवोकेट व्यास हुए सम्मानित ***डूंगर कॉलेज में कार्यशाला ***बीजेपी नेता व्यास के निधन पर शोक जताया Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Thar पोस्ट, न्यूज़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा आयोजित किए जाने वाली लोक अदालतों मे लोकहित मे किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बीकानेर की ओर से अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री मनोज कुमार गोयल के द्वारा अधिवक्ता ऋषि कान्त व्यास का सम्मान किया गया है। इस अवसर पर साथी अधिवक्ता वीरेंद्र जोशी अभिषेक परासर श्योपत गोदारा और श्री यतीन्द्र पालीवाल ने प्रसन्नता जाहिर की है।

img 20220422 2220532793171471528413998 विश्व पृथ्वी दिवस मनाया ** एडवोकेट व्यास हुए सम्मानित ***डूंगर कॉलेज में कार्यशाला ***बीजेपी नेता व्यास के निधन पर शोक जताया Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

योग की भारतीय परंपरा और विश्व शांति विषयक प्राध्यापक परिचर्चा संपन्न

Thar। राजकीय डूंगर महाविद्यालय बीकानेर में योग की भारतीय परंपरा और विश्व शांति विषयक सार्थक प्राध्यापक परिचर्चा आयोजित की गई जिसमें विश्व शांति स्थापित करने में भारतीय योग परंपरा के योगदान का विश्लेषण किया गया। जैनोलॉजी विभाग प्रभारी डॉ बबीता जैन ने विषय प्रवर्तन करते हुए कहा कि वसुधैव कुटुंबकम के विचार का उदय भारत में होना योग और ध्यान की परंपरा का ही परिणाम है। प्राचार्य डॉ जीपी सिंह ने भौतिक विज्ञान के दृष्टिकोण से विचार रखते हुए कहा कि इस प्रकृति का अंतिम परिणाम अव्यवस्था है किंतु मनुष्य की प्रकृति व्यवस्था बनाने की ओर है। योग व्यवस्थीकरण की सार्थक वैज्ञानिक प्रक्रिया का नाम है। डॉ राज नारायण व्यास ने दार्शनिक दृष्टिकोण से पतंजलि के योग सिद्धांत का विश्लेषण प्रस्तुत किया। समूह चर्चा में डॉ नरेंद्र नाथ, डॉ मात्रृ दत्त शर्मा, डॉ साधना भंडारी, डॉ अजय नागर, डॉ सोनू शिवा, डॉ नीरू गुप्ता, डॉ मैना निर्वाण, डॉ सुनीता गोयल, श्री सीताराम चाहलिया, डॉ ललित वर्मा, श्री गणेश मूंदड़ा, श्री ओम प्रकाश, श्री घनश्याम बिठु, श्री शशिकांत आचार्य, मनेश कंवर,प्रभा इत्यादि ने अपनी सहभागिता दी।

पार्टी पदाधिकारियों ने जताया गहरा शोक

Thar पोस्ट बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी बीकानेर शहर जिला उपाध्यक्ष श्री भानु प्रकाश व्यास का शुक्रवार को हृदय गति रुक जाने से आकस्मिक निधन हो गया। हृदयाघात होने पर परिवारजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले कर गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। श्री भानु प्रकाश व्यास के निधन से शहर भाजपा मे शोक की लहर छा गई।

उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को ही जस्सूसर गेट के बाहर स्थित व्यास शमशान गृह में किया गया।

श्री भानु प्रकाश व्यास ने पूर्व में भी 2003 में पार्षद एवं 2007 में बीकानेर नगर परिषद में नेता प्रतिपक्ष के साथ ही भाजपा जिला संगठन में अनेक दायित्वों का निर्वहन किया । विधानसभा और लोकसभा चुनावों में भी सदैव उनकी सक्रिय भूमिका रही।

श्री भानु प्रकाश व्यास के निधन पर केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल ने गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि पार्टी ने एक निष्ठावान कार्यकर्ता खो दिया है।

भाजपा जिला संगठन प्रभारी श्री ओम सारस्वत ने श्री व्यास के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए संवेदना प्रकट की।

भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने श्री व्यास को पार्टी का कर्मठ और जनसेवा के लिए समर्पित कार्यकर्त्ता बताते हुए उनके निधन को संगठन के लिए बड़ी क्षति बताया है।

श्री भानुप्रकाश व्यास के आकस्मिक निधन पर केन्द्रीय राज्य मत्री और बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, जिला महामंत्री मोहन सुराणा, अनिल शुक्ला, नरेश नायक, जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, गोकुल जोशी, मधुरिमा सिंह, सुषमा बिस्सा, बंशीलाल तंवर, भगवान सिंह मेड़तिया, निर्मला खत्री, जिला कोषाध्यक्ष शिवरतन अग्रवाल, जिला मंत्री अरुण जैन, मनीष आचार्य, कौशल शर्मा, प्रोमिला गौतम, इंद्रा व्यास, सुमन कंवर शेखावत, असद रजा भाटी, एकता हटीला, मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवग, अजय खत्री, जेठमल नाहटा, विनोद करोल, मुकेश ओझा, चंद्रप्रकाश गहलोत, कमल आचार्य, दिनेश महात्मा, मोर्चा अध्यक्ष सुमन छाजेड़, वेद व्यास, उस्मान खलीफा, राजाराम सींगड़,श्यामसुंदर चौधरी, सोहनलाल चांवरिया इत्यादि पदाधिकारियों ने गहरे शोक के साथ दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देते हुए परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है।

पार्षद किशोर आचार्य, पार्षद संजय गुप्ता, पार्षद दुलीचंद सेवग, जिला कार्यकारिणी सदस्य शिवकुमार रंगा, मनोज पुरोहित आदि ने भी श्री भानु व्यास के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्वक श्रद्धांजलि देते हुए परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की।


Share This News