ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20210920 005005 12 बीकानेर के हालात - 47 सरकारी कार्यालयों में 486 कार्मिक मिले अनुपस्थित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

जिला कलक्टर के निर्देश पर हुई औचक कार्यवाही

Thar पोस्ट, न्यूज, बीकानेर। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल के निर्देशानुसार बुधवार प्रातः 9.30 बजे से ग्यारह प्रशासनिक अधिकारियों ने शहर के 47 सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया तथा उपस्थिति रजिस्टर के आधार पर कार्मिकों की उपस्थिति जांची। निरीक्षण के दौरान इन कार्यालयों के 486 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। इनके खिलाफ नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। अधिकारियों द्वारा पेंशन, जल ग्रहण एवं भू-संरक्षण, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार, सीएमएचओ, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, कोषाधिकारी, सार्वजनिक निर्माण, पंचायत समिति, परिवहन, एनएच, पीएचइडी, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, अल्पसंख्यक मामलात, रोजगार, खनिज, उद्योग एवं वाणिज्य आदि विभागों का औचक निरीक्षण किया गया।


Share This News