ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220202 004525 93 डूंगर महाविद्यालय में त्रि दिवसीय योगासन जागरुकता कार्यशाला संपन्न Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजकीय डूंगर महाविद्यालय में विश्व योग दिवस संबंधी त्रैमासिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में जैनोलॉजी विभाग के द्वारा त्रि दिवसीय योगासन जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। विभाग प्रभारी डॉक्टर बबीता जैन ने बताया कि अंतिम दिन विद्यार्थियों के द्वारा सीखे गए योगासन संबंधी प्रतियोगिता में रजत सोनी प्रथम, इमीचंद गोदारा द्वितीय तथा सुनील नायक तीसरे स्थान पर रहे। ‘योग और ध्यान का वैज्ञानिक महत्व’ विषयक भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने योग पर हुए वैश्विक अनुसंधानों का हवाला देते हुए योग और ध्यान के परिणाम स्वरूप मनुष्य के शरीर और मस्तिष्क में होने वाले परिवर्तनों पर प्रकाश डाला। इस प्रतियोगिता में हर्ष शर्मा प्रथम, देविका शर्मा द्वितीय तथा रूद्र शर्मा तृतीय स्थान पर विजेता रहे। प्रतियोगिताओं के निर्णायक डॉ मैना निर्वाण, डॉ सुनीता गोयल, श्री घनश्याम बिट्ठू रहे। कार्यक्रम का संचालन मनेष कंवर ने किया।


Share This News