ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220420 WA0101 जिला कलक्टर के आकस्मिक निरीक्षण से निगम में खलबली ** दो कार्मिक एपीओ व बीसीएमओ को नोटिस Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

जिला कलक्टर प्रातः 9.30 बजे पहुंचे नगर निगम, विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण
Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल बुधवार प्रातः 9.30 बजे नगर निगम पहुंचे और एक घंटे से अधिक समय तक निगम की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्मिकों की उपस्थिति पंजयिका का अवलोकन किया और 9.45 बजे तक अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान निगम के समाधान एप पर अतिक्रमण से संबंधित विभिन्न शिकायतें और विभिन्न शाखाओं की पत्रावलियां लंबित पाई गई। निगम परिसर में साफ-सफाई अपेक्षा अनुरूप नहीं थी। विभिन्न स्थानों पर टूटे फर्नीचर और कबाड़ मिले। निर्माण शाखा की दीवारें गंदी पाई गई। लोहे की टूटी हुई अलमारियां और कार्मिकों के बैठने की कुर्सियां भी क्षतिग्रस्त थी। जिला कलक्टर ने इसे गंभीरता से लिया और सभी अव्यवस्थाओं को एक सप्ताह में दुरूस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भविष्य में इसकी नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी।जिला कलक्टर ने महत्वपूर्ण शाखाओं में पत्रावलियों की आवक-जावक पंजिका संधारित रखने, नगर मित्रों के कार्यों की मॉनिटरिंग करने, मुख्यमंत्री की जनसुनवाई के दौरान प्राप्त परिवेदनाओं के त्वरित निस्तारण और बजट एवं महत्वपूर्ण घोषणाओं के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने निगम कार्मिकों की एसीपी-फिक्सेशन आदि कार्य समय पर करने तथा पेंशन प्रकरण अविलम्ब निस्तारित करने के लिए भी निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम से संबंधित प्रत्येक वाजिब कार्य समय पर हो। आमजन को छोटे-छोटे कार्यों के लिए वेबजह चक्कर नहीं निकालने पड़ें, यह सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान उपायुक्त सुमन शर्मा साथ रहीं।

जाजम बैठक आयोजित नहीं किए जाने पर दो कार्मिक एपीओ, बीसीएमओ को नोटिस जारी
Thar पोस्ट, न्यूज। जिले में चलाए जा रहे ‘पुकार’ अभियान के तहत बुधवार को खारा में जाजम बैठक आयोजित नहीं करवाए जाने पर ए.एन.एम तथा सी.एच.ओ. को एपीओ किया गया है। वहीं पर्यवेक्षणीय लापरवाही के लिए ब्लॉक सीएमओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. मीणा ने बताया कि जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल के निर्देशानुसार मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने, टीकाकरण के प्रति चेतना और पोषण संबंधी जानकारी प्रत्येक महिला तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में पुकार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रत्येक बुधवार को ब्लॉक स्तर पर जाजम बैठक आयोजित करवाई जाती है, लेकिन खारा में औचक निरीक्षण के दौरान जाजम बैठक आयोजित नहीं करवाया जाना पाया गया। इसके मद्देनजर एएनएम सीमा और सीएचओ हिमांशु को एपीओ कर दिया गया। वहीं ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रमेश गुप्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।


Share This News