IMG 20211116 213932 1 कोरोना : राजस्थान में लागू होगी नई गाइडलाइन! सीएम गहलोत ने कही यह बात Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान के पड़ौसी राज्य में कोरोना के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश और दिल्ली में कोरोना गाइड लाइन जारी की गई है। राजस्थान से लोगों की आवाजाही लगातार दिल्ली व उत्तर प्रदेश में रहती है। वही राजस्थान में भी कोविड के बढ़ते मामलों पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चिंता जाहिर की है. सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि, “दिल्ली समेत कुछ जगहों पर बीते दिनों में कोविड के मामले बढे़ हैं. दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 5% से भी अधिक हो गई है. कोविड के बढ़ते मामलों के कारण अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है.” बता दें कि राजस्थान में भी कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं।


Share This News