ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220202 004525 75 केंद्रीय श्रम, रोजगार और पर्यावरण मंत्री यादव का स्वागत ** निःशुल्क चिकित्सा शिविर ***डूडी का सम्मान ****श्रीकोलायत में शिविर Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज, बीकानेर। केंद्रीय श्रम, रोजगार और पर्यावरण मंत्री श्री भूपेंद्र यादव का रविवार को बीकानेर के नाल सिविल हवाई अड्डे पंहुचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों द्वारा भावभीना स्वागत किया गया । इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री के स्वागत के लिए भाजपा प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा भी हवाई अड्डे पर उपस्थित रहे । जिला मंत्री और मीडिया प्रभारी मनीष आचार्य ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री श्री यादव रविवार सुबह ही हवाई मार्ग द्वारा दिल्ली से बीकानेर एयरपोर्ट पंहुचे जंहा से श्री यादव सीधे सडक मार्ग द्वारा जैसलमेर के लिए रवाना हो गए।नाल सिविल हवाई अड्डे पर केन्द्रीय मंत्री का स्वागत करने वाले भाजपा पदाधिकारियों में प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, जिला महामंत्री मोहन सुराणा, अनिल शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, गुमान सिंह राजपुरोहित, अविनाश जोशी, जिला मंत्री अरुण जैन, कौशल शर्मा, महावीर सिंह चारण, किशन गोदारा इत्यादि सम्मिलित रहे ।

img 20220417 wa01145487033706555336292 केंद्रीय श्रम, रोजगार और पर्यावरण मंत्री यादव का स्वागत ** निःशुल्क चिकित्सा शिविर ***डूडी का सम्मान ****श्रीकोलायत में शिविर Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Thar पोस्ट, न्यूज। अर्पण सेवा समिति द्वारा रविवार को टाइनी आईलैंड किड्स स्कूल मुक्ता प्रसाद कॉलोनी में डॉक्टर लाजपतराय मेहरा न्यूरो थेरेपी संस्थान के तत्वाधान में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया जिसमें घुटना दर्द, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, माइग्रेन, सर्वाइकल व अन्य लोगों का बिना दवाई उपचार किया गया।अध्यक्ष राजकुमार भाटिया ने बताया कि डॉ नकुल राठौड़, चंचल सेन, आनंद सिंह स्वप्निल तिवाडी ने अपनी सेवाएं दी। इस कार्यक्रम में पार्षद सुरेंद्र डोटासरा चेतना चौधरी वार्ड नंबर 17 (नेता प्रतिपक्ष नगर निगम बीकानेर) अमित वर्मा, दर्शना वर्मा, अनिल माथुर अतिथि थे मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय समाजसेवी डॉ नरेश गोयल थे ।महिला जिला अध्यक्ष चंचल सांखला, सचिव रानी परीक जिला संयोजक चंचल सेन ने जानकारी दी कि इस शिविर में 55 से ज्यादा लोग लाभान्वित हुए। चिकित्सा शिविर की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके की गई वह सभी अतिथियों को माला श्रीफल स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

img 20220417 wa01776651618091194518013 केंद्रीय श्रम, रोजगार और पर्यावरण मंत्री यादव का स्वागत ** निःशुल्क चिकित्सा शिविर ***डूडी का सम्मान ****श्रीकोलायत में शिविर Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

रॉयल बीकाणा कि रॉयल प्रोफाइल के तहत डॉक्टर मोना सरदार डूडी को किया गया सम्मानित

Thar पोस्ट। रोट्रेक्ट क्लब बीकानेर अपने सेवा के प्रकल्प आगे बढ़ाते चित्रकार डॉक्टर मोना सरकार डूडी को सम्मानित किया गया क्लब के अध्यक्ष प्रशांत कल्ला ने बताया कि 2021 -2022 में कोरोना काल मे अपनी चित्रकला से लोगो को जागृत करने के लिए फ्री आर्ट गैलेरी इटली द्वारा मास्टर ऑफ आर्ट अवार्ड से इन्हें सम्मानित किया गया था
डूडी 3 दशक से यह कार्य कर रहे है क्लब के पूर्व अध्यक्ष विनय हर्ष ने बताया कि सेविंग ब्लेड से लगभग 5000 पेंटिग बना चुके है जो एक अनूठी पहल है।

img 20220417 wa01907637377468209992247 केंद्रीय श्रम, रोजगार और पर्यावरण मंत्री यादव का स्वागत ** निःशुल्क चिकित्सा शिविर ***डूडी का सम्मान ****श्रीकोलायत में शिविर Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

श्रीकोलायत में दिव्यांगों के लिए आयोजित दो दिवसीय शिविर
253 दिव्यांगों का हुआ पंजीकरण, शीघ्र ही मिलेंगे कृत्रिम अंग और कैलीपर
Thar पोस्ट। ऊर्जा मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी की पहल पर श्रीकोलायत पंचायत समिति परिसर में नारायण सेवा संस्थान द्वारा आयोजित दो दिवसीय दिव्यांग जांच, ऑपरेशन चयन और कृत्रिम अंग (हाथ-पांव) माप निःशुल्क शिविर रविवार को संपन्न हुआ। शिविर के दौरान कुल 253 दिव्यांगों ने पंजीकरण करवाया। इनमें से 24 का कृत्रिम अंगों तथा 32 का केलीपर के लिए माप लिया गया। वहीं 55 दिव्यांगों का ऑपरेशन के लिए चिन्हीकरण किया गया। ऊर्जा मंत्री ने बताया कि माप के लिए चिन्हित सभी दिव्यांगों को कृत्रिम अंग एवं केलिपर आगामी शिविर के दौरान निःशुल्क वितरित किए जाएंगे। वहीं ऑपरेशन के लिए चिन्हित दिव्यांगों का ऑपरेशन संस्था द्वारा उदयपुर में किया जाएगा। उन्होंने संस्था के पदाधिकारियों को प्राथमिकता से यह कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं, जिससे जरूरतमंदों को इस शिविर का समयबद्ध लाभ मिल सके। उल्लेखनीय है कि ऊर्जा मंत्री की पहल पर श्रीकोलायत में पहली बार यह विशाल शिविर लगाया गया था। इसमें श्रीकोलायत और बज्जू सहित आसपास के दिव्यांगों ने शिरकत की। विकास अधिकारी दिनेश सिंह भाटी ने बताया की दूसरे दिन समाजसेवी झंवर लाल सेठिया, मनीष सेठिया और बज्जू विकास अधिकारी अमर सिंह बीका ने शिविर की व्यवस्था में लगे कार्यकर्ताओं और आयोजक संस्था के प्रतिनिधियों का सम्मान किया। सभी अतिथियों ने संस्थान के प्रयासों को सराहा। शिविर में नारायण सेवा संस्थान के डॉ. रविंद्र सिंह राठौड़, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण, नाथू सिंह शेखावत, लाल सिंह भाटी, मुकेश त्रिपाठी और बहादुर सिंह ने अपनी सेवाएं दी।

img 20220417 wa01811573494977068447263 केंद्रीय श्रम, रोजगार और पर्यावरण मंत्री यादव का स्वागत ** निःशुल्क चिकित्सा शिविर ***डूडी का सम्मान ****श्रीकोलायत में शिविर Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News