ताजा खबरे
img 20220416 0724591329696226 केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल बाल-बाल बचे, पूर्व प्रधान की मौत Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। आगरा की भीमनगरी समारोह में शुक्रवार देर शाम तेज हवाओं की वजह से मंच पर बड़ हादसा हो गया होने से बच गया। बीकानेर सांसद एवं केंद्रीय संस्कृति एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल इसमे बाल-बाल बचे। यहां उनका संबोधन चल रहा
था। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक तेज आवाज के साथ मंच पर लाइटिंग का सेट गिर गया, जिससे मंत्री बाल-बाल बच गए।हादसे में एक पूर्व प्रधान राजू की मौत हो गई। भीम नगरी आयोजन के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल मंच से भाषण दे रहे थे। इसी दौरान तेज हवा चली और हल्की बूंदे पडऩे लगीं। हवा के साथ ही विद्युत व्यवस्था भंग हो गई। 2 मिनट बाद मंच की विद्युत व्यवस्था सुचारू हुई। मंच के आगे का ट्रे जिस पर लाइट लगाई जाती है वह भरभरा कर गिर पड़ा। स्टैंड की चपेट में आकर पूर्व विधायक गुटियारी लाल दुवेश, केंद्रीय समारोह समिति के महामंत्री धर्मेंद्र सोनी, बसपा के पूर्व
जिलाध्यक्ष मलखान सिंह व्यास सहित आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।घटना शुकव्रार की रात 9:40 बजे की है। हादसे से मंच पर मौजूद दर्जनों लोगों में अफरातफरी और चीख-पुकार मच गई। एक मिनट बाद ही लाइट आने पर लोगों ने केंद्रीय मंत्री को मंच से सकुशल दूसरी जगह पहुंचाया। सीओ सदर राजीव कुमार ने बताया कि गंभीर रूप से घायल नगला पदमा के पूर्व
प्रधान राजू को स्वजन नामनेर स्थित अस्पताल लेकर गए। वहां डाटरों ने उन्हें मृ़त घोषित कर दिया। अन्य लोग मामूली घायल हुए हैं। मंच पर पहली कतार में जो सोफे थे लाइटिंग का सेट सीधा उनके ऊपर गिरा। केंद्रीय मंत्री डाइस पर खड़े थे यदि वह सोफे पर बैठे होते तो गंभीर रूप से घायल हो सकते थे।


Share This News