ताजा खबरे
IMG 20220326 192615 कोरोना : केंद्र ने राज्यों को किया अलर्ट, गाइडलाइन जल्दी Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। क्या भारत मे कोरोना की चौथी लहर शुरू हो गई है ? मुंबई और गुजरात में XE वेरिएंट के मामले सामने आने के बाद केंद्र सरकार भी अलर्ट मोड पर है। कोरोना वायरस को लेकर केंद्र ने राज्य सरकारों को अलर्ट किया गया है। वहीं केंद्र सरकार ने पांच राज्यों को अलग से एडवाइजरी जारी कर सतर्कता बरतने को कहा है। जबकि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी कोरोना के XE वेरिएंट को लेकर चेतावनी जारी कर दी है।कई यूरोपीय देशों और एशियाई देशों में ओमीक्रोन के सब वेरिएंट तबाही मची हुई है। चीन, साउथ कोरिया में कोरोना महामारी के चलते हालात बेहद खस्ता हो चुके हैं। चीन का शंघाई शहर बुरी तरह से कोरोना की मार झेल रहा है। भारत की राजधानी दिल्ली की स्कूलों के लिए नई गाइड लाइन शीघ्र आएगी।

नये XE वेरिएंट के ये हैं लक्षण

XE variant ओमीक्रोन के दो वेरिएंट से मिलकर बना है। इसके लक्षण भी ओमीक्रोन वेरिएंट से मिलते-जुलते हो सकते हैं। XE वेरिएंट में थकान, चक्कर आना, सिर दर्द, गले में खराश, बुखार, बदन दर्द, नाक बहना और डायरिया के लक्षण महसूस हो सकते हैं। इसके अलावा XE से संक्रमित मरीजों को भी कोरोना की तरह सूंघने और स्वाद में कमी महसूस हो सकती है।


Share This News