IMG 20220408 190939 सीएम गहलोत व पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा बीकानेर आएंगे Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा कल बीकानेर आ रहे है। एनएसयूआई के स्थापना दिवस पर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम कल बीकानेर में आयोजित होने जा रहा है।इसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा शिरकत करेंगे। NSUI जिलाध्यक्ष सुंदर बैरड़ और युवा नेता बिशना राम तैयारियों में जुटे है। आज जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल व पुलिस अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का दौरा किया।NSUI के स्थापना दिवस पर प्रदेश स्तरीय पर आयोजित यह कार्यक्रम कल यानि शनिवार को सुबह 10 बजे रविन्द्र रंग मंच में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा के अलावा मंत्री डॉ. बी.डी.कल्ला, मंत्री भंवरसिंह भाटी, एग्रो इंडस्ट्रीयल डवलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष रामेश्वर डूडी, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौधरी, प्रदेश प्रभारी गुरजोत सिंदू सहित कई जिलों के प्रदेशाध्यक्ष सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा बीकानेर में रात्रि विश्राम भी कर सकते है।


Share This News