IMG 20220202 004525 36 बीकानेर स्थापना दिवस पर आयोजित होगा चार दिवसीय बीकानेर थियेटर फेस्टिवल * चारा डिपो खोलने की मंजूरी ** सानिवि खेलकूद में कार्मिकों ने दिखाया दमखम Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन के निर्देशानुसार बीकानेर स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 28 अप्रैल से 1 मई तक रविंद्र रंगमंच में चार दिवसीय बीकानेर थियेटर फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा।
फेस्टिवल आयोजन के जिला कलक्टर भगवती प्रसाद द्वारा एक समिति का गठन किया गया है। इसके अनुसार नगर विकास न्यास सचिव इसके संयोजक होंगे तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उपायुक्त नगर निगम, उप निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क को इसमें सदस्य मनोनीत किया गया है। साक्षरता और सतत शिक्षा विभाग के सहायक परियोजना अधिकारी इसके समन्वयक होंगे।

बीकासर में चारा डीपो खोलने की स्वीकृति जारी
बीकानेर। आपदा प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के निर्देशों की अनुपालना में संवत् 2078 में अभावग्रस्त घोषित क्षेत्रों में लघु एवं सीमांत कृषकों को अनुदानित दर पर चारा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से नोखा पंचायत समिति के बीकासर गांव में चारा डिपो खोले जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिला कलेक्टर (सहायता) भगवती प्रसाद कलाल ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

सार्वजनिक निर्माण विभाग की संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
चारों जिलों के लगभग 200 कार्मिक ले रहे भाग
Thar पोस्ट, बीकानेर। सार्वजनिक निर्माण विभाग की संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता गुरुवार को शुरू हुई। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता सुधीर माथुर थे। उन्होंने कहा कि खेल हमें शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हैं। साथ ही इनसे मानसिक विकास भी होता है। सरकारी कार्मिकों के लिए ऐसी स्पर्धाएं नई ऊर्जा का संचार करती हैं और कार्य दक्षता बढ़ाती हैं।
इसके पूर्व गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। अधीक्षण अभियन्ता एवं तकनीकी सहायक बसन्त आचार्य ने सकारात्मक खेल भावना के साथ खेलने का आह्वान किया। अधीक्षण अभियंता और कार्यक्रम अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन एवं खेल स्पर्धाओं के स्थलों की जानकारी दी। इस दौरान संभाग के चारों जिलों की 5 टीमों के लगभग 200 खिलाड़ी मौजूद रहे। इस दौरान कार्मिकों ने मार्च पास्ट निकाला। मुख्य अतिथि द्वारा सर मोक्षगुण्डम विश्वैश्वरैया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ध्वजारोहण के साथ प्रतियोगिता उद्घाटन की घोषणा की और खिलाडियों को खेल भावना के साथा खेलने लेने की शपथ दिलाई। उद्घाटन समारोह के अवसर पर अधीक्षण अभियन्ता वृत चूरू शिशपाल चौधरी, अधीक्षण अभियन्ता रा.उ.मा. वृत बीकानेर अमरचन्द बाकोलिया मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ज्योतिप्रकाश रंगा ने किया। प्रतियोगिता के पहले दिन क्रिकेट टीम वृत चूरू, शतरंज में वृत बीकानेर, कैरम में संभाग बीकानेर, बैडमिण्टन सिंगल्स व डबल्स में वृत चूरू व टेबल टेनिस में संभाग बीकानेर एवं वालीबॉल में वृत बीकानेर टीम विजेता रहे।

img 20220407 wa02302823215857313812315 बीकानेर स्थापना दिवस पर आयोजित होगा चार दिवसीय बीकानेर थियेटर फेस्टिवल * चारा डिपो खोलने की मंजूरी ** सानिवि खेलकूद में कार्मिकों ने दिखाया दमखम Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News