IMG 20220202 004525 31 आईजी ने देर रात शहर के हालात जाने, लोकप्रिय चौक में पहुंच चाय पर चर्चा की Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में इस चौक में अचानक खलबली मची। पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश देर रात शहर के अन्दरूनी भागों की कानून व्यवस्था जानने के लिये सादे लिवाज में आचार्य चौक पहुंच गये। आईजी को अचानक अपने बीच देख क्षेत्र के लोगों में कोतूहल का विषय बन गया। इस दौरान आईजी ने यहां पाटे पर बैठे लोगों से चाय पर चर्चा भी की और न केवल शहर की पाटा संस्कृति के बारे में जानकारी ली। बल्कि कानून व्यवस्था के हाल भी जाने। लोगों ने कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी देने के साथ शहर की पाटा संस्कृति और खानपान के बारे में आईजी से दिल खोलकर बातचीत की। इस दौरान सीओ सिटी दीपचंद,कोतवाली थानाधिकारी नवनीत सिंह,नयाशहर थानाधिकारी गोविन्दसिंह भी साथ रहे।


Share This News