ताजा खबरे
मारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजह
IMG 20211108 101650 बीकानेर में यहां हो रही थी अफीम की खेती, 1800 किलो जब्त Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज, बीकानेर। यहां जिले में अफीम की खेती हो रही थी। पुलिस कार्रवाई के बाद खलबली मची हुई है। जिले के जसरासर के एक खेत में अफीम व डोडा की खेती पकड़ी गई है। पुलिस ने करीब 1800 किलो अफीम बरामद करने के साथ ही दो अलग अलग मामलों में दो किसानों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर पता लगा रही है कि कहां इसकी खेती हो रही है। पिछले दिनों लूणकरनसर के एक खेत में भी अफीम की खेती की आशंका जताई गई थी। इलाके में जसरासर थानाधिकारी मय स्टाफ गश्त कर रहे थे। इसी बीच झाड़ेली पहुंचे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि गुंदूसर की रोही में एक किसान अवैध अफीम की खेत कर रखी है। अब डोडा के चीरा लगा रहा है। सूचना पुख्ता होने पर जसरासर पुलिस उस खेत तक पहुंच गई। खेत में खड़े किसान रामलाल पुत्र जलूराम जाट से पूछताछ की तो वो हड़बड़ा गया। पुलिस को देखकर इधर उधर होने लगा तो पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की। वहां खेत मे देखा तो अफीम की खेती कर रखी थी व डोडा के चीरा लगाने की तैयारी में था। पुलिस ने उच्च अधिकारियों को सूचना दी, जहां से तुरंत कार्रवाई के निर्देश मिले। इस पर खेत मे अवैध अफीम की खेती के हरे पौधों को उखाड़ कर एकत्रित किया जिनका वजन 17 किंवटल व 800 ग्राम हुआ। जिनको जसरासर थाने में ले आए फिर आरोपी को गिरफ्तार करके मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि एक का मामला दर्ज हुआ है। दूसरा किसान पूर्णाराम पुत्र पेमाराम जाट के खेत मे अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई है। उसकी कार्रवाई चल रही है। रिपोर्ट पुख्ता होने पर उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि बीकानेर जिले के ग्रामीण इलाकों में पहले भी मामले पकड़े जा चुके हैं।।


Share This News